गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई : आर्म्स एक्ट के तीन मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार, धारदार हथियार जब्त

चन्द्रहास निषाद,गरियाबंद। थाना राजिम पुलिस ने रविवार को आर्म्स एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन अलग-अलग स्थानों पर युवक धारदार हथियार लहराकर आम लोगों को डरा-धमका रहे हैं।
सूचना पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में तीन टीम बनाई गई और घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में –
1. नयन निषाद (22 वर्ष), निवासी बरोण्डा स्कूलपारा
2. सत्यम साहू (21 वर्ष), निवासी बरोण्डा वार्ड 12
3. भास्कर देवांगन (25 वर्ष), निवासी तर्री देवांगन पारा, जिला रायपुर शामिल हैं।
पुलिस ने उनके कब्जे से स्टील का गुप्ती, स्प्रिंगदार बटंची चाकू और धारदार तलवार जब्त की है। तीनों मामलों में अलग-अलग अपराध दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
👉 पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक स्थल पर इस तरह से हथियार लहराना गंभीर अपराध है और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


