गरियाबंद ब्रेकिंग न्यूज …दर्रीपारा मर्डर अपडेड भांजे की हत्या करने वाला मामा गिरफ्तार
गरियाबंद। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने भांजे की हत्या करने वाले आरोपी मामा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, 18 अगस्त को ग्राम दर्रीपारा (कोचवाय) निवासी जयलाल निषाद अपने ही घर के आंगन में खून से लथपथ हालत में मृत पाया गया था। पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक के शरीर पर गंभीर चोट और मारपीट के निशान पाए गए। मामला संदिग्ध होने पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान गवाहों के कथन और साक्ष्यों के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने संदेही चन्द्रकुमार निषाद (45 वर्ष), जो मृतक का मामा है, को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि मृतक आदतन शराब पीकर अक्सर विवाद करता था। 17 अगस्त की रात भी झगड़ा होने पर आरोपी ने आक्रोश में आकर चुल्हा के पास रखे लोहे के चौकार-फुंकनी पाइप से भांजे के सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद उसने उसके सीने पर बैठकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने आरोपी चन्द्रकुमार निषाद पिता स्व. धनसिंग निषाद निवासी दर्रीपारा (कोचवाय) को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
यह वारदात पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।



