गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई – नशीली टेबलेट बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

चन्द्रहास निषाद,गरियाबंद। जिले में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पाण्डुका पुलिस और स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से Alprazolam Tablets I-P के 11 पत्ते (कुल 50 नग नशीली टेबलेट) जब्त किए हैं।
जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कोपरा-मुडतराई मोड़ के पास एक युवक लाल रंग के बैग में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर दबिश दी और आरोपी कौशल पटेल (26 वर्ष), निवासी ग्राम कोपरा को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से नशीली दवाइयां बरामद हुईं।
पूछताछ में कौशल ने बताया कि उसने यह दवाइयां ग्राम भेण्ड्री स्थित जे.पी. फॉर्मा मेडिकल स्टोर से खरीदी थीं। इस पर पुलिस ने मेडिकल संचालक निखलेश साहू (20 वर्ष), निवासी भेण्ड्री को भी गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि वह प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की अवैध बिक्री करता था।
दोनों आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 22(ख) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
👉 गिरफ्तार आरोपी
1️⃣ कौशल पटेल पिता रमेश, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम कोपरा बस स्टैंड थाना पाण्डुका
2️⃣ निखलेश साहू पिता भीखम साहू, उम्र 20 वर्ष, निवासी भेण्ड्री थाना पाण्डुका
👉 जब्त सामग्री
Alprazolam Tablets I-P – 11 पत्ते (50 नग नशीली टेबलेट)
इस पूरी कार्रवाई में थाना पाण्डुका पुलिस व स्पेशल टीम की अहम भूमिका रही।


