
चन्द्रहास निषाद,रायपुर। छत्तीसगढ़ को नया मुख्य सचिव मिल गया है। 1994 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी विकासशील आगामी 1 अक्टूबर 2025 से मुख्य सचिव का पदभार संभालेंगे।
वर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन 30 सितम्बर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनकी सेवानिवृत्ति के बाद प्रदेश सरकार ने विकासशील को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

विकासशील लंबे प्रशासनिक अनुभव वाले अधिकारी हैं और उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों में महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए कार्य किया है। उनकी प्रशासनिक दक्षता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
प्रदेश के विकास कार्यों और नीतिगत निर्णयों में अब उनकी भूमिका अहम होगी।


