
न्यूज बॉक्स 24,गरियाबंद। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और नवाचार शिक्षण के लिए शासकीय प्राथमिक शाला मरौदा की प्रधान पाठक ईश्वरी सिन्हा को “पोस्ट ऑफ द मंथ” के रूप में चयनित किया गया।
यह सम्मान उन्हें दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उइके के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर विनोबा टीम की ओर से उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं शैक्षणिक सामग्री भेंट कर सम्मानित किया गया।
ईश्वरी सिन्हा के निरंतर प्रयासों से विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार देखा गया है। वे न केवल विषय की गहन समझ विकसित करने पर ध्यान देती हैं, बल्कि विद्यार्थियों को विभिन्न सहगामी गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करती हैं।
उनके इस सम्मान से न केवल विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है, बल्कि यह उपलब्धि उन सभी बच्चों की भी है जो अपनी शिक्षिका के मार्गदर्शन में निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर हैं।


