
न्यूज बॉक्स 24। गरियाबंद। ग्राम पंचायत जोबा में आज हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच महतारी सदन का उद्घाटन एवं भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य राकेश मुर्रा शामिल हुए।
यह महतारी सदन ग्राम की महिलाओं के लिए सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता तथा सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा, जिससे गांव में विकास की नई दिशा स्थापित होगी।
कार्यक्रम में ग्रामीणों का उत्साह, मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने माहौल को और भी प्रेरणादायी बना दिया। मुख्य अतिथि राकेश मुर्रा ने इस महत्वपूर्ण आयोजन में शामिल होकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस किया तथा ग्रामवासियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में सरपंच श्रीमती एकता सोम, SDO चंद्राकर, इंजीनियर सोम, पूर्व सरपंच टंकेश्वर सोम, गौकरण सोम, लालसिंह नंदाल, हेमचंद सोम, जितेंद्र नाग, टिकेश नंदाल, पंचगण सहित सरपंच प्रतिनिधि टीकम सोम एवं ग्राम के अनेक वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत जोबा के जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं सहयोगी साथियों के प्रयासों से यह आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
जोबा की धरती अब विकास की नई पहल के साथ आगे बढ़ रही है।


