
चन्द्रहास निषाद@ गरियाबंद। जिले में अवैध धान परिवहन व बिक्री पर लगाम कसने पुलिस का विशेष अभियान लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। बीते 29 दिनों में कुल 29 प्रकरणों में 2370 कट्टा अवैध धान (1000.25 क्विंटल) जप्त कर संबंधित विभाग को सुपुर्द किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 31 लाख 77 हजार 500 रुपये बताई जा रही है।
आज की बड़ी कार्रवाई – थाना अमलीपदर की टीम ने पकड़ा 314 कट्टा अवैध धान
दिनांक 08 दिसंबर 2025 को थाना अमलीपदर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम धुरवापथरा तेल नदी एवं बिरिघाट पटेलपारा मार्ग से दो ट्रैक्टर और एक 1109 ट्रक में अवैध धान बिक्री के लिए ले जाया जा रहा है।
सूचना तस्दीक कर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और—
1109 ट्रक क्रमांक CG 04-NT-5317 से 200 कट्टा धान
ट्रेक्टर CG 04-NV-1449 से 57 कट्टा धान
एक बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टर से 57 कट्टा धान
कुल 314 कट्टा (141.3 क्विंटल) धान जप्त किया गया, जिसकी कीमत 4 लाख 38 हजार 30 रुपये है।
पुलिस द्वारा मौके पर उपस्थित व्यक्तियों से वैध दस्तावेज मांगने पर कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया, जिसके बाद समक्ष गवाहन धान को ज़ब्त कर आगे की कार्रवाई हेतु विभाग को सुपुर्द किया गया।
29 दिनों का अभियान – 25 वाहन जप्त, 4 लावारिस धान प्रकरण भी शामिल
गरियाबंद पुलिस द्वारा दीगर राज्य से आने वाले अवैध धान परिवहन को रोकने हेतु बॉर्डर चेकपोस्ट पर विशेष सतर्कता बढ़ाई गई है। इसके तहत—
25 चारपहिया वाहन जप्त
4 प्रकरणों में लावारिस धान बरामद
कुल जप्त धान: 2370 कट्टा / 1000.25 क्विंटल
कुल अनुमानित कीमत: ₹31,77,500
कार्यवाही थाना अमलीपदर एवं देवभोग द्वारा संयुक्त रूप से संचालित की गई।
पुलिस का संदेश — अवैध धान परिवहन व बिक्री पर आगे भी जारी रहेगा सख्त अभियान
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शासन की धान खरीदी नीति के अनुरूप केवल पंजीकृत किसानों से ही समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा सकती है। ऐसे में बाहरी राज्यों से धान की आवक को रोकने के लिए चेकपोस्ट पर विशेष निगरानी जारी है।
बिना नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टर पर अलग से एम.वी. एक्ट की कार्रवाई भी की जाएगी।
आज जप्त किए गए वाहन
1. 1109 ट्रक CG 04-NT-5317 — 200 कट्टा
2. ट्रेक्टर CG 04-NV-1449 — 57 कट्टा
3. बिना नंबर प्लेट ट्रेक्टर — 57 कट्टा


