
चन्द्रहास निषाद @गरियाबंद, 12 दिसंबर 2025।
जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग, गरियाबंद द्वारा जिला स्तरीय युवा महोत्सव का भव्य आयोजन 16 दिसंबर 2025 को प्रातः 10 बजे से सांस्कृतिक भवन परिसर, सिविल लाइन गरियाबंद में किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के प्रतिभाशाली युवाओं को कला, संस्कृति एवं सृजनात्मकता के क्षेत्र में मंच प्रदान करना है।
अधिकारियों ने बताया कि युवा महोत्सव के लिए 15 दिसंबर तक पंजीयन कराया जा सकता है। इस बार भी युवाओं के उत्साह और सहभागिता को ध्यान में रखते हुए कई विधाओं को शामिल किया गया है।

इन विधाओं में मिलेगी प्रतिभा दिखाने का मौका
लोक नृत्य
पंथी नृत्य
राउत नाचा
सुआ नृत्य
करमा नृत्य
लोक गीत
वाद-विवाद
कहानी लेखन
चित्रकला
कविता लेखन
नवाचार
एकांकी
पारंपरिक वेश-भूषा
रॉक बैंड
प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष (प्रतिभागी) तथा 18 से 40 वर्ष (संगतकार) आयु वर्ग के युवा हिस्सा ले सकेंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के विजेताओं को राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
पंजीयन एवं संपर्क
जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग, गरियाबंद
मोबाइल : 6261590400, 7974450069
जिलेभर के युवाओं में इस महोत्सव को लेकर उत्साह देखा जा रहा है, और प्रशासन ने अधिक से अधिक युवा प्रतिभाओं से भाग लेने की अपील की है।


