
चन्द्रहास निषाद (पत्रकार),गरियाबंद। परसूली सड़क स्थित धान खरीदी केंद्र में बीती रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक जंगली भालू परिसर में देखा गया। रात के अंधेरे में भालू को सामने देखकर धान खरीदी केंद्र के कर्मचारी भयभीत हो गए और आनन-फानन में अपनी जान बचाते हुए वहां से भागकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे।
बताया जा रहा है कि भालू कुछ देर तक धान खरीदी केंद्र के आसपास घूमता रहा। इसी दौरान कर्मचारियों में से किसी ने चोरी-छिपे मोबाइल से वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में भालू को केंद्र के आसपास टहलते हुए स्पष्ट देखा जा सकता है।
घटना की जानकारी मिलते ही परसूली वन परिक्षेत्र को सूचित किया गया। वन विभाग द्वारा क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने और भालू की गतिविधियों पर नजर रखने की बात कही गई है। साथ ही कर्मचारियों और आसपास के ग्रामीणों को रात के समय सावधानी बरतने की अपील की गई है।
इस घटना के बाद धान खरीदी केंद्र में कार्यरत कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में जंगली जानवरों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। वन विभाग से स्थायी समाधान और सुरक्षा इंतजाम की मांग की जा रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
परसूली धान खरीदी केंद्र में रात के अंधेरे में दिखा भालू, कर्मचारियों में मचा हड़कंप
Related Posts
Email : Newsbox24.in@gamil.com
Address : Kas, Gariaband, Chhattisgarh, India

This is the heading
Chandrahas Nishad
Editor
Mobile : +91-95755 21056
Important Pages
© 2025 Newsbox 24. Designed by Nimble Technology.

