
चन्द्रहास निषाद/न्यूज बॉक्स 24/गरियाबंद | दिनांक 10 अप्रैल 2026, शुक्रवार को ब्लॉक गरियाबंद के अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी संघ की एक महत्वपूर्ण ब्लॉक स्तरीय बैठक शाई मंदिर, गरियाबंद में आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में संघ के सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया तथा सर्वसम्मति से नई ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें युगल किशोर साहू को अध्यक्ष, बिरेन्द्र यादव को उपाध्यक्ष, रूखीन सोरी को महिला उपाध्यक्ष, सुरेश चक्रधारी को सचिव, हुमन सिंह धुव्र को कोषाध्यक्ष, हरिशंकर यादव को संरक्षक तथा सत्यनारायण दिवान एवं वासुदेव नागेश को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।
इसके अलावा सदस्य के रूप में पुखराज धुव्र, मोहनी साहू, भुनेश्वरी यादव, जमुना बाई सोरी, पुनिता देवांशी, टिकेश्वरी मरई, संगीता धुव्र, मिथलेश धुव्र, सरवन सोम, संतोष सोनवानी और बिष्णु देवांशी को शामिल किया गया।
बैठक में संरक्षक हरिशंकर यादव ने बताया कि संघ के कर्मचारी पिछले 13-14 वर्षों से स्कूलों में साफ-सफाई का कार्य कर रहे हैं। उनका निर्धारित कार्य समय सुबह 8 बजे से 10 बजे तक यानी मात्र 2 घंटे का है, लेकिन कई स्कूलों में उन्हें शाम 4 बजे तक रुकने के लिए कहा जाता है।
उन्होंने आगे कहा कि कर्मचारियों को केवल 3460 रुपये मासिक मानदेय दिया जाता है, जो वर्तमान महंगाई के दौर में बेहद कम है। इस राशि में परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है।
संघ के सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि वे संगठन को और अधिक मजबूत करते हुए अपनी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने और समाधान के लिए संघर्ष


