
NB 24 न्यूज/गरियाबंद/फिंगेश्वर। गरियाबंद जिला के फिंगेश्वर रेंज में दिखा भालू फिंगेश्वरी में शहद खाने गांव के अंदर आ गया था आम के पेड़ में शहद खाने चढ़ गया था बड़ी मशक्कत के बाद गांव से बाहर जंगल तरफ खदेड़ा गया भालू जिसमें छुरा रेंज और फिंगेश्वर रेंज की फॉरेस्ट टीम द्वारा बिना कोई परेशानी के सुरक्षित भालू को जंगल की ओर भगाया गया भालू को भगाने में छुरा फॉरेस्ट के रेंजर लव कुश पांडेय सहित टीम में कमल नेताम, मनीष वर्मा सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी , वन रक्षक मिथलेश यादव, देशचंद टंडन, घनश्याम ध्रुव, युवराज नेताम,रामध्वज मौर्य, छपेश्वर साहू सहित अन्य कर्मचारियों की सहभागिता रही।

गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर रेंज अंतर्गत आने वाले फिंगेश्वरी गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक जंगली भालू भोजन की तलाश में रिहायशी इलाके के भीतर दाखिल हो गया। बताया जा रहा है कि भालू शहद खाने के लालच में गांव के भीतर एक आम के पेड़ पर चढ़ गया था। गांव के बीचो-बीच भालू को देख ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया, जिसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई।
संयुक्त टीम की तत्परता आई काम
सूचना मिलते ही फिंगेश्वर और छुरा रेंज की फॉरेस्ट टीम मौके पर पहुंची। भालू को सुरक्षित रेस्क्यू करने और उसे वापस जंगल की दिशा में भेजने के लिए छुरा फॉरेस्ट रेंजर लव कुश पांडेय के नेतृत्व में एक विशेष रणनीति बनाई गई। बिना किसी जनहानि या भालू को नुकसान पहुंचाए, टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद उसे आबादी वाले क्षेत्र से बाहर निकालकर जंगल की ओर खदेड़ दिया।
वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और जंगली जानवरों के दिखने पर स्वयं छेड़छाड़ न कर विभाग को सूचित करने की अपील की है। सुरक्षित रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है और वन विभाग की टीम की मुस्तैदी की सराहना की है।


