
न्यूज बॉक्स 24/गरियाबंद। तेंदू पत्ता संग्रहण सीजन के मद्देनजर ग्राम पंचायत कस की सरपंच श्रीमती लीना रविंद्र ठाकुर ने रविवार को बहेराबूढ़ा समिति के अंतर्गत आने वाले विभिन्न संग्रहण केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गंजईपूरी और सोहागपुर केंद्रों का दौरा कर वहां चल रहे कार्यों और संग्राहकों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया।
गुणवत्ता और पारदिर्शता पर जोर
निरीक्षण के दौरान सरपंच ने फड़ पर रखे पत्तों की गुणवत्ता देखी और समिति के कर्मचारियों को निर्देश दिए कि संग्रहण कार्य में शासन के नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने संग्रहण केंद्र पर पानी, छाया और अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी भी ली ताकि चिलचिलाती धूप में संग्राहकों को किसी प्रकार की समस्या न हो।
अधिकारियों की रही उपस्थिति
इस औचक निरीक्षण के दौरान केंद्रों पर प्रशासनिक और समिति स्तर के कर्मचारी मुस्तैद मिले। मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
अजय चेलक (पोषक अधिकारी)
गोपी यादव (समिति प्रबंधक)
प्रताप ध्रुव (फड़ प्रभारी)
लखन गोस्वामी (फड़ प्रभारी)
सरपंच लीना ठाकुर ने अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि तेंदू पत्ता संग्रहण ग्रामीणों की आजीविका का मुख्य साधन है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने समय पर भुगतान और पारदर्शी माप-तौल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


