
न्यूज बॉक्स 24/गरियाबंद। ग्राम पंचायत कस के सरपंच रविन्द्र ध्रुव ने अपना जन्मदिन इस बार अनोखे और सामाजिक संदेश देने वाले अंदाज में मनाया। जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने गाँव के वरिष्ठ नागरिकों एवं बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया तथा ग्राम विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि रविन्द्र ध्रुव ने बुजुर्गों के अनुभवों और सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना तथा पंचायत के विकास कार्यों को लेकर उनकी राय भी जानी। उन्होंने कहा कि गाँव के बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनके मार्गदर्शन से ही पंचायत का बेहतर विकास संभव है।
पूर्व सरपंच वर्तमान सरपंच प्रतिनिधि रविन्द्र ध्रुव ने कहा कि ग्राम पंचायत के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंचायत की जनता ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे।
उन्होंने कहा, “मैं यथा संभव पंचायत के सभी क्षेत्रों में खरा उतरने का प्रयास करूंगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क और मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। ग्रामवासियों के सहयोग से पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने की दिशा में काम करेंगे।”


