Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Chandrahas Nishad
चंद्रहास निषाद,गरियाबंद डेस्क,दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। दंतेवाड़ा पुलिस के समक्ष आज 71 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में शामिल होने का ऐलान किया। यह आत्मसमर्पण ‘लोन वर्राटू अभियान’ के तहत किया गया, जिसे अब तक का सबसे बड़ा सामूहिक आत्मसमर्पण बताया जा रहा है। आत्मसमर्पित नक्सलियों ने हथियार डालते हुए हिंसा का रास्ता छोड़ समाज और विकास की मुख्यधारा से जुड़ने का संकल्प लिया। एसपी गौरव रॉय का बयान दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक गौरव रॉय ने जानकारी दी कि – “इन सभी नक्सलियों ने लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया…
चन्द्रहास निषाद,गरियाबंद। बुधवार सुबह से जिले में हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। प्रशासन ने एहतियातन अलर्ट जारी करते हुए जिलेवासियों को सतर्क रहने की अपील की है। मिली जानकारी के अनुसार गरियाबंद जिले के सभी ब्लॉकों—फिंगेश्वर, छुरा, राजिम, मैनपुर और देवभोग सहित अन्य क्षेत्रों में तेज बारिश दर्ज की जा रही है। इससे ग्रामीण अंचलों में कई जगह आवागमन बाधित होने की खबर है। जिला प्रशासन की हिदायत कलेक्टर ने आम…
चन्द्रहास निषाद,गरियाबंद। राजिम विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पाटसिवनी में आज महतारी सदन का लोकार्पण किया गया। यह पहल ग्रामीण अंचल की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। इसी क्रम में प्रदेशभर के कुल 51 महतारी सदनों का लोकार्पण भी किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धमतरी जिले के करेली से किया। लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण (लाइव) क्षेत्रवासियों ने सुना और इस महत्वपूर्ण अवसर का हिस्सा बने। इस अवसर पर कलेक्टर, सीईओ, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, बिहान समूह की महिलाएं…
चन्द्रहास निषाद (पत्रकार)गरियाबंद। झरझरा मंदिर मुरमुरा में 22 सितंबर 2025 से कथावाचक युवराज पांडेय का धार्मिक कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। पहले दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मगर दूसरे दिन अचानक तेज हवाओं के साथ हुई बरसात से आयोजन स्थल पर लगाए गए दर्शकों के लिए बने विशाल पंडाल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पंडाल उड़कर बिखर जाने से श्रद्धालुओं और आयोजकों को असुविधा का सामना करना पड़ा। हालांकि किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। आयोजन समिति ने तत्काल सुधार कार्य शुरू कर दिया है और पंडाल को पुनः दुरुस्त करने का प्रयास किया…
न्यूज बॉक्स 24 ,गरियाबंद। विजयादशमी पर्व के उपलक्ष्य में जय माँ शीतला युवा संगठन समिति, गंजईपुरी द्वारा दो दिवसीय डे-नाईट कबड्डी प्रतियोगिता-2025 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता 4 से 5 अक्टूबर तक चलेगी, जिसका शुभारंभ शाम 6 बजे से होगा। पुरस्कार विवरण 🏆 प्रथम पुरस्कार – ₹10,001/- + ट्रॉफी 🥈 द्वितीय पुरस्कार – ₹5,001/- + ट्रॉफी 🥉 तृतीय पुरस्कार – ₹3,001/- + ट्रॉफी विशेषताएं प्रवेश शुल्क : ₹401 उद्देश्य : युवाओं में खेल भावना का विकास व परंपरागत खेल कबड्डी को बढ़ावा देना खिलाड़ियों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य निर्णायक का निर्णय अंतिम होगा अनुशासनहीनता की स्थिति में…
चन्द्रहास निषाद (पत्रकार),गरियाबंद। जिले के मुख्यालय स्थित वार्ड नंबर 7 रावणभाठा क्षेत्र में मंगलवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब कृषि उपज मंडी के सामने एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव देखा गया। मृतक की उम्र लगभग 50 से 55 वर्ष के बीच बताई जा रही है। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने घटनास्थल को घेराबंदी कर प्रारंभिक जांच शुरू की। शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वहां…
उमेश वर्मा,गरियाबंद/पीपरछेड़ी कला । नवरात्र पर्व की शुरुआत पर ग्राम पीपरछेड़ी कला में धार्मिक उत्साह और आस्था का अनोखा संगम देखने को मिला। नव दुर्गा युवा समिति द्वारा माता रानी की प्रतिमा का विधि-विधान से पूजन कर स्थापना की गई। पूरे ग्राम में माता रानी के जयकारों और भक्ति के माहौल से वातावरण भक्तिमय हो गया। जानकारी के अनुसार, प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्र महोत्सव को बड़े श्रद्धा भाव और परंपरागत उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। ग्रामवासियों ने एकत्र होकर माता रानी का पूजन-अर्चन किया और नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व के शांतिपूर्ण एवं…
चन्द्रहास निषाद,गरियाबंद । जिले के उदंती-सीतानदी टाइगर रिज़र्व से वन्यजीव प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। यहां दुर्लभ प्रजाति की उड़न गिलहरी (Flying Squirrel) को प्रत्यक्ष रूप से देखा गया है। इस बात की पुष्टि स्वयं टाइगर रिज़र्व के उपनिदेशक वरुण जैन ने की है। हाल ही में रिज़र्व क्षेत्र से उड़न गिलहरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग रोमांचित हो उठे हैं। वीडियो में गिलहरी पेड़ों के बीच फुर्ती से उड़ान भरते हुए दिखाई दे रही है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उड़न गिलहरी का…
गरियाबंद/मैनपुर । थाना मैनपुर पुलिस ने लगातार गश्त और सतर्कता दिखाते हुए मोटरसाइकिल चोरी के मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने ननचू ऊर्फ फलेश्वर बघेल एवं शुभम सोनी नामक दो आदतन अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ गरियाबंद और रायपुर जिले में पहले से ही चोरी और लूटपाट जैसे कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। घटना का विवरण दिनांक 21 सितंबर 2025 को मैनपुर थाना पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम धवलपुर के पास संदिग्ध मोटरसाइकिल (स्प्लेंडर, काला रंग, क्रमांक CG 04 L 6411) को देखकर उसे रोकने का…
उमेश वर्मा,पिपरछेड़ी गरियाबंद ।थाना पिपरछेड़ी में आज दिनांक 21 सितंबर 2025 को थाना प्रभारी सहायक उप निरीक्षक खुमान लाल साहू के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पुलिस अधीक्षक गरियाबंद एवं वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर आयोजित की गई थी। बैठक में आगामी त्यौहारों – दुर्गा पूजा, दशहरा एवं दीपावली को शांति एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने शासन के निर्देशों का पालन करते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्रों (लाउडस्पीकर) के उपयोग संबंधी नियमों की जानकारी दी और सभी समितियों को उनका पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा। साथ ही,…
Email : Newsbox24.in@gamil.com
Address : Kas, Gariaband, Chhattisgarh, India

This is the heading
Chandrahas Nishad
Editor
Mobile : +91-95755 21056
Important Pages
© 2025 Newsbox 24. Designed by Nimble Technology.
