Author: Chandrahas Nishad

चन्द्रहास निषाद @गरियाबंद। जिला पंचायत गरियाबंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चंद्राकर ने गुरुवार को जिला पंचायत में ग्रामीण विकास विभाग की विभागीय योजनाओं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीणएवं स्वच्छ भारत मिशन की गहन समीक्षा बैठक ली।बैठक में सीईओ ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एक महत्वाकांक्षी योजना है, इसके कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जनपद पंचायत के सीईओ और एसडीओ को निर्देश दिए कि आवास निर्माण के कार्यों की नियमित समीक्षा करें और मैदानी अमला सतत ग्राम भ्रमण कर हितग्राहियों को समय पर आवास पूर्ण करने हेतु…

Read More

चन्द्र हास निषाद @गरियाबंद । स्थानीय शैक्षणिक संस्थान- इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एण्ड सांइसेस, डिर्पाटमेंट ऑफ नर्सिग, एवं प्रेरणा कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी गरियाबंद के छात्र-छात्राओं द्वारा आज दिनांकः 01/12/2025 विश्व एडस दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं के अतिरिक्त जिला एडस नियंत्रण, पुलिस प्रशासन जिला गरियाबंद के संयुक्त तत्वाधान में आज नगर में विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम की शुरूआत महाविद्यालय परिषर से गरियाबंद नगर में विश्व एडस दिवस के उपलक्ष्य में जन-जागरूकता रैली निकली गई, जिसमें लगभग महाविद्यालय के ५०० छात्र-छात्राओं और स्थानीय नागरिकों ने भी भाग लिया। झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के निदेशक…

Read More

गरियाबंद, छुरा। आईएसबीएम यूनिवर्सिटी के विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने उद्योगों की वास्तविक कार्यप्रणाली से परिचय प्राप्त करने हेतु छत्तीसगढ़ डिस्टिलरीज़ लिमिटेड (CDL), कुम्हारी, भिलाई का अध्ययन-भ्रमण किया। विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इस अकादमिक यात्रा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उत्पादन प्रणाली, वैज्ञानिक प्रक्रियाओं, औद्योगिक सुरक्षा तथा प्रबंधन संरचना का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करना था। यात्रा के दौरान छात्रों का स्वागत CDL के प्रबंध निदेशक श्री राजेश गौतम ने किया। उन्होंने कंपनी की स्थापना, उत्पादन इतिहास, वैज्ञानिक तकनीकों तथा डिस्टिलरी उद्योग की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने आधुनिक तकनीकी संसाधनों और प्रयोग होने वाली वैज्ञानिक विधियों के बारे…

Read More

चन्द्रहास निषाद (पत्रकार) गरियाबंद। दीगर राज्यों से अवैध रूप से धान परिवहन व बिक्री पर रोक लगाने पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गरियाबंद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पिछले 20 दिनों में कुल 714.4 क्विंटल अवैध धान जप्त किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 22 लाख 14 हजार 640 रुपये आंकी गई है। — आज की बड़ी कार्यवाही — ट्रक सहित 244.4 क्विंटल धान जप्त शनिवार, 29 नवंबर 2025 थाना अमलीपदर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उड़ीसा से एक ट्रक के माध्यम से अवैध धान परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर…

Read More

चन्द्रहास निषाद। छुरा,गरियाबंद।आईएसबीएम विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय अंतर्गत फॉरेंसिक विज्ञान विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए आज एक विशेष प्रशिक्षण एवं शैक्षणिक अध्ययन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय परिसर से हुई, जहां माननीय कुलपति महोदय ने हरी झंडी दिखाकर प्रशिक्षण के लिए रवाना बस को प्रस्थान कराया। इस अवसर पर रजिस्ट्रार महोदय, डीन (अकादमिक) महोदय, छात्र कल्याण अधिष्ठाता महोदय, डीन साइंसेज महोदय, विभागाध्यक्ष (साइंसेज) तथा कार्यक्रम संयोजक की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी प्राधिकारियों ने विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान अर्जित करने हेतु प्रोत्साहित करते हुए शुभकामनाएं दीं। — अपराध शाखा में हुआ स्वागत एवं प्रशिक्षण अपराध शाखा, गरियाबंद…

Read More

चन्द्रहास निषाद । गरियाबंद । दीगर राज्यों से छत्तीसगढ़ में हो रहे अवैध धान परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने गरियाबंद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। पिछले 17 दिनों में कुल 470 क्विंटल, कीमती 14 लाख 57 हजार रुपए का अवैध धान जप्त किया गया है। — आज की सबसे बड़ी कार्यवाही – देवभोग पुलिस की कार्रवाई दिनांक 26 नवंबर 2025 को थाना देवभोग पुलिस ने चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान 164 कट्टा (65.6 क्विंटल) अवैध धान सहित तीन बोलेरो पिकअप वाहनों को जप्त किया। जप्त धान की अनुमानित कीमत 2…

Read More

न्यूज बॉक्स 24। गरियाबंद। ग्राम पंचायत जोबा में आज हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच महतारी सदन का उद्घाटन एवं भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य राकेश मुर्रा शामिल हुए। यह महतारी सदन ग्राम की महिलाओं के लिए सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता तथा सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा, जिससे गांव में विकास की नई दिशा स्थापित होगी। कार्यक्रम में ग्रामीणों का उत्साह, मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने माहौल को और भी प्रेरणादायी बना दिया। मुख्य अतिथि राकेश मुर्रा ने इस महत्वपूर्ण आयोजन में शामिल होकर स्वयं को…

Read More

गरियाबंद/ छुरा । 72 वर्षीया ओमबाई बघेल नगर पंचायत छुरा की दलित महिला ने देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति महोदया तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए एक अत्यंत संवेदनशील कदम न्याय की उम्मीद में खून से पत्र लिखने जैसी कठोर पहल की है। इतना ही नहीं इन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को भी पत्र भेज कर मामले से अवगत कराया। बावजूद इसके आज तक किसी भी स्तर पर ठोस कार्रवाई न होने के कारण परिवार और समाज में गहरी निराशा व्याप्त है। अब तक ना जांच शुरू हुई ना सुनवाई। लंबित न्याय ने बढ़ाई पीड़ा —– पिछले कई…

Read More

चन्द्रहास निषाद,गरियाबंद, 24 नवंबर। जिला सहकारी समिति कर्मचारी संघ एवं जिला धान खरीदी कर्मचारी महासंघ ने कलेक्टर गरियाबंद को पत्र जारी कर स्पष्ट किया है कि जिले के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में सर्विस प्रोवाइडर द्वारा नियुक्त डेटा एंट्री ऑपरेटर की अब आवश्यकता नहीं है। संगठनों ने बताया कि वर्ष 2025-26 के समर्थन मूल्य धान खरीदी कार्य हेतु पहले से ही जिले के नियमित कर्मचारी एवं डेटा एंट्री ऑपरेटर केंद्रों में कार्यभार संभाल रहे हैं। 20 नवंबर को जारी आदेश के बाद भी सर्विस प्रोवाइडर द्वारा भेजे गए अतिरिक्त डेटा एंट्री ऑपरेटरों को केंद्रों में किसी भी प्रकार की आवश्यकता…

Read More

गरियाबंद/रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारी समिति कर्मचारी संघ और समर्थन मूल्य धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ की 19 दिन से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त हो गई है। भाजपा के प्रदेश कार्यालय मंत्री एवं अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज की पहल और मध्यस्थता से शुक्रवार देर रात कर्मचारी संगठनों और शासन के बीच सहमति बन गई। दोनों पक्ष मांगों पर बातचीत के बाद तैयार हो गए और देर रात आंदोलन स्थगित करने की औपचारिक घोषणा की गई। हड़ताल खत्म होने के साथ ही सभी कर्मचारी नियमित कामकाज में लौट आए हैं। इससे धान खरीदी, उचित मूल्य दुकान संचालन और सहकारी…

Read More