Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Chandrahas Nishad
गरियाबंद। जिले के मैनपुर ब्लॉक के ग्राम गोलामाल के किसानों ने भैंजीपदर जल पलावन नहर निर्माण में अधिग्रहित जमीन का मुआवजा अब तक नहीं मिलने पर नाराज़गी जताई है। किसानों का कहना है कि नहर निर्माण के दौरान लगभग 60 किसानों की जमीन नहर में चली गई, लेकिन 5 वर्ष बीत जाने के बावजूद भी उन्हें मुआवजा राशि प्रदान नहीं की गई है। ग्राम गोलामाल के किसानों ने सामूहिक रूप से कलेक्टर को आवेदन सौंपते हुए बताया कि नहर निर्माण कार्य के समय उनकी भूमि का उपयोग किया गया, लेकिन आज तक किसी भी किसान को न तो भुगतान मिला…
चन्द्रहास निषाद,गरियाबंद। जिले में चाकूबाजी की घटनाओं पर रोक लगाने और सोशल मीडिया पर धारदार हथियारों के साथ फोटो-वीडियो पोस्ट करने वाले युवाओं पर नकेल कसने के लिए गरियाबंद पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। साइबर सेल की मदद से थानावार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ऑनलाइन ऑर्डर किए गए पेन चाकू, बटन चाकू और पॉकेट चाकू समेत कुल 300 नग चाकू बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आकर्षक डिजाइन और सस्ते दामों में चाकू आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। इन्हें युवा शौक या दिखावे के लिए मंगवा रहे हैं, लेकिन कई बार इनका दुरुपयोग भी सामने…
चन्द्रहास निषाद,गरियाबंद डेस्क। कलेक्ट्रेट के पीछे कचहरी वार्ड स्थित वेज चाइनीज दुकान के सामने शनिवार रात करीब 9 बजे नशे में धुत दो दोस्तों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक ने दूसरे की जान ले ली। जानकारी के अनुसार मृतक शंभू और आरोपी भूपेंद्र सागर दोनों नशे के आदी थे और अक्सर आपस में विवाद करते रहते थे। शनिवार रात पार्टी के दौरान भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। बताया जा रहा है कि मृतक ने गाली देने से मना किया तो आरोपी भूपेंद्र ने बगल में रखे गैस सिलेंडर से शंभू के सिर पर 2–3 बार वार…
गरियाबंद। पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं धमतरी के महापौर जगदीश रामू रोहरा ने जिला भाजपा कार्यालय गरियाबंद में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर एक आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने आयकर में ऐतिहासिक छूट देने के बाद अब जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) में बड़े सुधार किए हैं। इसमें जीएसटी की स्लैब कम कर दी गई है, कई आवश्यक वस्तुओं पर कर शून्य कर दिया गया है और अनेक उत्पादों पर टैक्स में 10 प्रतिशत तक की कमी की गई है। यह…
चन्द्रहास निषाद ,गरियाबंद। 8 सितंबर 2025 को संकुल केन्द्र मरौदा में रजत जयंती के अवसर पर संकुल स्तरीय क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मरौदा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बेंदकुरा और पूर्व माध्यमिक शाला हसौदा के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गणित एवं विज्ञान विषय पर आधारित इस क्वीज प्रतियोगिता का संचालन तीन राउंड में किया गया। तीनों टीमों को छत्तीसगढ़ की नदियों के नाम — पैरी, महानदी और अरपा से संबोधित किया गया। प्रत्येक टीम से पांच-पांच प्रश्न पूछे गए, जिनका उत्तर बच्चों ने बड़े जोश और आत्मविश्वास के साथ दिया। परिणाम…
चन्द्रहास निषाद,गरियाबंद। ग्राम पंचायत जोबा में पूर्व सरपंच एवं सचिव पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि कई कार्य जमीन पर नहीं हुए, बावजूद इसके संबंधित मद से राशि आहरित कर ली गई। इस मामले की शिकायत पर जनपद पंचायत गरियाबंद की ओर से 3 सितंबर 2025 को दोपहर 12 बजे जांच के लिए टीम गठित की गई थी। लेकिन आज तक जांच पूरी नहीं हो पाई है। जांच अधिकारी डोमार सिंह ठाकुर, प्रभारी पंचायत एवं शिक्षा, को जांच दल का प्रभारी बनाया गया था। साथ ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गरियाबंद,…
गरियाबंद। जिले से एक अजीबोगरीब चोरी का मामला सामने आया है। देवभोग स्थित उन्नति पेट्रोल पंप में चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए चोर CCTV कैमरे में कैद हो गया। मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप परिसर में लगे फ्रीजर का नल की टोटी अज्ञात चोर चुरा ले गया। वारदात का वीडियो पेट्रोल पंप में लगे CCTV कैमरे में साफ-साफ देखा जा सकता है। पेट्रोल पंप प्रबंधक ने चोरी का यह वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरोपी कौन है…
गरियाबंद । कलेक्टर बी.एस. उइके और पुलिस अधीक्षक निखिल कुमार राखेचा की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों पर प्रभावी नियंत्रण, नशामुक्त भारत अभियान, सड़क सुरक्षा और तीन नए कानूनों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अधिकारियों को सीमा पार अवैध आवागमन रोकने, दुकानों में अवैध बिक्री पर निगरानी रखने, हॉट स्पॉट क्षेत्रों की पहचान कर सतत जांच और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही अवैध शराब, गांजा और जर्दायुक्त गुटखा पर कड़ी कार्रवाई करने पर जोर दिया गया। नशामुक्ति अभियान के…
गरियाबंद। सुप्रीम कोर्ट और शासन-प्रशासन के प्रतिबंध के बावजूद गरियाबंद जिले में तंबाकू युक्त गुटखा एवं पान मसाला का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक गुटखा खुलेआम बिक रहा है और इसकी लत अब बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं तक में फैल चुकी है। जिले में बड़े पैमाने पर गुटखे की थोक व खुदरा बिक्री हो रही है। पान की दुकानों और किराना दुकानों पर गुटखे की लड़ियां खुलेआम सजाकर बेची जा रही हैं। गांव-गांव तक फैला यह जाल इतना मजबूत है कि प्रतिबंध के बावजूद कारोबारियों के हौसले बुलंद बने हुए…
चन्द्रहास निषाद,गरियाबंद। जिले के पाँचों ब्लॉक गरियाबंद, छुरा, फिंगेश्वर, मैनपुर और देवभोग के समस्त पंचायतों के सरपंचों ने आज जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। सरपंच संघ ने बताया कि 3 मार्च 2025 को शपथ ग्रहण के बाद भी अब तक पंचायतों को 15वां वित्त आयोग एवं मूलभूत मद की राशि प्राप्त नहीं हुई है। ज्ञापन में कहा गया कि राशि वितरण में विलंब के कारण पंचायतों में स्वच्छता अभियान, नल-जल योजना, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पूर्व में मध्य क्षेत्र प्राधिकरण एवं आदिवासी विभाग द्वारा प्रथम किस्त के रूप में 40 प्रतिशत राशि अग्रिम दी…
Email : Newsbox24.in@gamil.com
Address : Kas, Gariaband, Chhattisgarh, India

This is the heading
Chandrahas Nishad
Editor
Mobile : +91-95755 21056
Important Pages
© 2025 Newsbox 24. Designed by Nimble Technology.
