Author: Chandrahas Nishad

चन्द्रहास निषाद,रायपुर। रायपुर से नया रायपुर होते हुए अब सीधा राजिम तक की यात्रा और आसान हो गई है। गुरुवार से इस रूट पर नई मेमू स्पेशल ट्रेन की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन को रवाना करेंगे। यह ट्रेन रायपुर से शुरू होकर मंदिर हसौद, अभनपुर, मानिक चौरी होते हुए राजिम तक जाएगी। इस नए रूट से जहां यात्रियों को केवल 10 रुपए किराए में सफर करने की सुविधा मिलेगी, वहीं 15 मिनट का समय भी बचेगा। अब तक रायपुर से नया रायपुर बीआरटीएस बसों से यात्रा करने पर 30 रुपए…

Read More

रसेला/छुरा (छत्तीसगढ़) — ग्राम पंचायत भरूवामुड़ा की बेटियों ने खेल जगत में नया कीर्तिमान रचते हुए जिले का नाम रोशन किया है। 17 वर्ष आयु वर्ग की शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता (क्रिकेट) में इस छोटे से गांव की 11 बेटियों का चयन संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो कि महासमुंद में आयोजित की जाएगी। चयनित खिलाड़ियों की सूची: माध्यमिक शाला भरूवामुड़ा से: कु. ललिता ठाकुर कु. करुणा मरकाम कु. रागिनी मरकाम कु. पेमती नेताम ग्राम जटीयातोरा से: कु. हरिना कु. भूमिका कु. संजना कु. चंद्रकला कु. जागृति यादव कु. चांदनी नेताम विशेष रूप से, भरूवामुड़ा की देविका नेताम का…

Read More

चन्द्रहास निषाद,गरियाबंद । मैनपुर गरियाबंद नेशनल हाईवे 130 सी मुख्य मार्ग में आज मंगलवार रात 9:00 बजे के आसपास खड़ी ट्रक में पीछे से एक तेज रफ्तार बाइक सवार घुस गया जिससे युवक की दर्दनाक मौत हो गई इस घटना की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई, मिली जानकारी के अनुसार मैनपुर से 2 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे में शराब दुकान के सामने एक ट्रक खड़ा हुआ था कि गरियाबंद के तरफ से एक युवक मोटरसाइकिल में सवार होकर मैनपुर के तरफ तेज रफ्तार आ रहा था मोटरसाइकिल सवार ट्रक के पीछे घुस गया जिससे…

Read More

दोपहर कोठारी गांव के निवासियों के लिए एक अप्रत्याशित और चिंताजनक दृश्य सामने आया जब दो दंतैल हाथियों को गांव के आसपास के इलाकों में विचरण करते हुए देखा गया। इन हाथियों की पहचान BBME 1 और GBME 1 के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथियों के झुंड को खेत खलिहानों में घूमते हुए और सड़कें पार करते हुए देखा गया। वर्तमान में, दोनों हाथी कोठारी आबादी के किनारे ही विचरण कर रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों और वहां से गुजरने वाले राहगीरों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। वन विभाग को तुरंत सूचित कर…

Read More

चन्द्रहास निषाद,गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में वन्यजीवों की आबादी बढ़ने के साथ ही इंसानी बस्तियों में उनके दिखने की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। इसी क्रम में, जिला मुख्यालय से मात्र चार किलोमीटर दूर स्थित ग्राम मालगांव में सोमवार दोपहर एक तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीणों में भारी दहशत फैल गई है। क्या हुआ था? सोमवार को दोपहर करीब 3:30 बजे, कुछ ग्रामीण और राहगीर मालगांव में मां दुर्गा मंदिर के पास पहाड़ी से गुजर रहे थे। तभी उनकी नजर पहाड़ी की चोटी पर बैठे एक तेंदुए पर पड़ी। तेंदुआ बिल्कुल शांत भाव से बैठा था और नीचे की…

Read More

चन्द्रहास निषाद,गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे कई ग्रामीण इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। गरियाबंद जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित घुटकू नयापारा से कासरबाय मार्ग पर बने रपटे के ऊपर से पानी बह रहा है। बारिश का पानी सीधे गांव के खेतों और खलिहानों में घुस रहा है, जिससे फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है। इस स्थिति के चलते ग्रामीणों की आवाजाही पूरी तरह से बाधित हो गई है। लोगों को भारी परेशानियों का…

Read More

चन्द्रहास निषाद, गरियाबंद।छत्तीसगढ़ – शासन की नक्सल आत्मसमर्पण-पुनर्वास योजना की सफलता का एक और उदाहरण सामने आया है। अपने साथियों के खुशहाल जीवन से प्रभावित होकर, एक शीर्ष महिला माओवादी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। जानसी उर्फ वछेला मटामी, जो नगरी एरिया कमेटी की सचिव थी और जिस पर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था, ने बेहतर भविष्य के लिए हिंसा का रास्ता छोड़ दिया। जानसी उर्फ वछेला मटामी, मूल रूप से महाराष्ट्र के गढ़चिरौली की निवासी है। उसने साल 2005 में माओवादी संगठन में शामिल होकर जनमिलिशिया सदस्य के रूप में काम करना शुरू किया।…

Read More

गरियाबंद। प्रधानमंत्री जन मन योजना के अंतर्गत संचालित होने वाले मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) की भर्ती प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है। हैदराबाद की निजी कंपनी के हाथों संचालन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस योजना का संचालन हैदराबाद स्थित एक निजी कंपनी के हाथों में है। भर्ती प्रक्रिया भी इसी कंपनी के द्वारा कराई जा रही है। भर्ती के नाम पर वसूली अभ्यर्थियों का आरोप है कि पैरामेडिकल स्टाफ, स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन और ड्राइवर पदों पर नियुक्ति के लिए उनसे ₹50,000 तक की डिमांड की जा रही है। यह रकम किसी…

Read More

चन्द्रहास निषाद,गरियाबंद। खबर का असर— कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गरियाबंद में पीडीएस चावल का भंडार कम पाए जाने व छात्राओं को मिलने वाले भोजन में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक, समग्र शिक्षा गरियाबंद ने जांच समिति का गठन किया है। जारी आदेश के अनुसार जांच समिति में हितेश्वर बांधे (अनुविभागीय अधिकारी रा.), शिवेश शुक्ला (जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा), सुधीर चंद्र गुरु (सहायक खाद्य अधिकारी) और वंदना पाण्डेय (प्राचार्य ) को सदस्य बनाया गया है। निर्देश में कहा गया है कि समिति…

Read More

चन्द्रहास निषाद,गरियाबंद। नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शुक्रवार 12 सितंबर 2025 को जनपद पंचायत गरियाबंद में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित शांति मैत्री ग्रामीण विकास संस्था नशा मुक्ति केंद्र गरियाबंद के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनपद पंचायत गरियाबंद के C.O., ब्लॉक के सभी सचिव और सरपंच मौजूद रहे। इस अवसर पर पुलिस लाइन गरियाबंद के S.D.O.P. गोपाल वैश्य ने नशे को समाज की गंभीर बुराई बताते हुए कहा कि नशा करने वाला व्यक्ति न केवल अपने परिवार को बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र को नुकसान पहुंचाता है। नशे की…

Read More