Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Chandrahas Nishad
न्यूज बॉक्स 24 ,गरियाबंद। विजयादशमी पर्व के उपलक्ष्य में जय माँ शीतला युवा संगठन समिति, गंजईपुरी द्वारा दो दिवसीय डे-नाईट कबड्डी प्रतियोगिता-2025 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता 4 से 5 अक्टूबर तक चलेगी, जिसका शुभारंभ शाम 6 बजे से होगा। पुरस्कार विवरण 🏆 प्रथम पुरस्कार – ₹10,001/- + ट्रॉफी 🥈 द्वितीय पुरस्कार – ₹5,001/- + ट्रॉफी 🥉 तृतीय पुरस्कार – ₹3,001/- + ट्रॉफी विशेषताएं प्रवेश शुल्क : ₹401 उद्देश्य : युवाओं में खेल भावना का विकास व परंपरागत खेल कबड्डी को बढ़ावा देना खिलाड़ियों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य निर्णायक का निर्णय अंतिम होगा अनुशासनहीनता की स्थिति में…
चन्द्रहास निषाद (पत्रकार),गरियाबंद। जिले के मुख्यालय स्थित वार्ड नंबर 7 रावणभाठा क्षेत्र में मंगलवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब कृषि उपज मंडी के सामने एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव देखा गया। मृतक की उम्र लगभग 50 से 55 वर्ष के बीच बताई जा रही है। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने घटनास्थल को घेराबंदी कर प्रारंभिक जांच शुरू की। शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वहां…
उमेश वर्मा,गरियाबंद/पीपरछेड़ी कला । नवरात्र पर्व की शुरुआत पर ग्राम पीपरछेड़ी कला में धार्मिक उत्साह और आस्था का अनोखा संगम देखने को मिला। नव दुर्गा युवा समिति द्वारा माता रानी की प्रतिमा का विधि-विधान से पूजन कर स्थापना की गई। पूरे ग्राम में माता रानी के जयकारों और भक्ति के माहौल से वातावरण भक्तिमय हो गया। जानकारी के अनुसार, प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्र महोत्सव को बड़े श्रद्धा भाव और परंपरागत उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। ग्रामवासियों ने एकत्र होकर माता रानी का पूजन-अर्चन किया और नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व के शांतिपूर्ण एवं…
चन्द्रहास निषाद,गरियाबंद । जिले के उदंती-सीतानदी टाइगर रिज़र्व से वन्यजीव प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। यहां दुर्लभ प्रजाति की उड़न गिलहरी (Flying Squirrel) को प्रत्यक्ष रूप से देखा गया है। इस बात की पुष्टि स्वयं टाइगर रिज़र्व के उपनिदेशक वरुण जैन ने की है। हाल ही में रिज़र्व क्षेत्र से उड़न गिलहरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग रोमांचित हो उठे हैं। वीडियो में गिलहरी पेड़ों के बीच फुर्ती से उड़ान भरते हुए दिखाई दे रही है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उड़न गिलहरी का…
गरियाबंद/मैनपुर । थाना मैनपुर पुलिस ने लगातार गश्त और सतर्कता दिखाते हुए मोटरसाइकिल चोरी के मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने ननचू ऊर्फ फलेश्वर बघेल एवं शुभम सोनी नामक दो आदतन अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ गरियाबंद और रायपुर जिले में पहले से ही चोरी और लूटपाट जैसे कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। घटना का विवरण दिनांक 21 सितंबर 2025 को मैनपुर थाना पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम धवलपुर के पास संदिग्ध मोटरसाइकिल (स्प्लेंडर, काला रंग, क्रमांक CG 04 L 6411) को देखकर उसे रोकने का…
उमेश वर्मा,पिपरछेड़ी गरियाबंद ।थाना पिपरछेड़ी में आज दिनांक 21 सितंबर 2025 को थाना प्रभारी सहायक उप निरीक्षक खुमान लाल साहू के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पुलिस अधीक्षक गरियाबंद एवं वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर आयोजित की गई थी। बैठक में आगामी त्यौहारों – दुर्गा पूजा, दशहरा एवं दीपावली को शांति एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने शासन के निर्देशों का पालन करते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्रों (लाउडस्पीकर) के उपयोग संबंधी नियमों की जानकारी दी और सभी समितियों को उनका पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा। साथ ही,…
चन्द्रहास निषाद,नवापारा-राजिम। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाए जा रहे “स्वच्छोत्सव 2025 – स्वच्छता ही सेवा” अभियान का आगाज जिले में उत्साहपूर्वक किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-130सी अभनपुर से नवापारा तक वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तथा लोक निर्माण विभाग (राष्ट्रीय राजमार्ग) संभाग रायपुर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में अधिकारियों व कर्मचारियों ने सड़क किनारे फलदार और छायादार पौधे रोपे। इस दौरान सभी ने पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल की शपथ भी ली। कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क किनारे…
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास अनियमितता संबंधी खबरों के बारे में सीईओ जनपद छुरा ने दी वस्तुस्थिति की दी जानकारी चन्द्रहास निषाद,गरियाबंद। ग्राम पंचायत भरूवामुड़ा के आश्रित ग्राम हीराबतर में प्रधानमंत्री आवास हितग्राही बिसाहू राम गोंड़ पिता फिरतु राम को प्रधानमंत्री आवास का लाभ नही मिल पाने संबंधी प्रकाशित खबरों के बारे में जनपद पंचायत छुरा के सीईओ ने वस्तुस्थिति की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ग्राम हीराबतर के बिसाहू राम पिता फिरतु राम के पीएम आवास का नीव खुदाई कार्य प्रारंभ हो गया है। आवास कार्य तेजी से पूर्ण की जाएगी। सीईओ जनपद छुरा ने पूरे मामले…
चन्द्रहास निषाद,गरियाबंद। सेवा-पर्व के अवसर पर उदंती सीतानदी टाइगर रिज़र्व में विश्व बांस दिवस एवं बांस हस्तकला प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आईएएस नीरा सरमा (बैंबू लेडी ऑफ इंडिया) द्वारा ग्राम कोचवा, इन्तलनगांव के ग्रामीणों के साथ 1200 बांस पौधों का रोपण किया गया। मुख्य गतिविधियाँ 5 हेक्टेयर क्षेत्र में 1200 बांस पौधों का रोपण मेनपुर फॉरेस्ट कॉम्प्लेक्स के ट्रेनिंग हॉल में हस्तशिल्प कार्यशाला आगामी दिनों में ग्राम ककटवा व कुल्हाड़ीडीह में प्रशिक्षण कार्यशाला सेवा-पर्व पदयात्रा (17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक) की शुरुआत कार्यक्रम का उद्देश्य इस कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण व विशेष रूप से…
छुरा, गरियाबंद। शासकीय स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल, छुरा में आज एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को ब्लूप्रिंट आधारित अध्यापन और परीक्षा की तैयारी के लिए विषय शिक्षकों को प्रशिक्षित करना रहा। इस अवसर पर जिला कार्यालय से नोडल अधिकारी श्याम चंद्राकर एवं सहायक नोडल अधिकारी मनोज केला विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने ब्लूप्रिंट से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश विस्तार से विषय शिक्षकों को प्रदान किए। कार्यशाला में विकासखंड से चयनित एम.टी. भूपत कुमार कन्नौज, कामता साहू एवं योगेश ठाकुर ने गणित, अंग्रेजी एवं विज्ञान विषय के शिक्षकों…
Email : Newsbox24.in@gamil.com
Address : Kas, Gariaband, Chhattisgarh, India

This is the heading
Chandrahas Nishad
Editor
Mobile : +91-95755 21056
Important Pages
© 2025 Newsbox 24. Designed by Nimble Technology.
