Author: Chandrahas Nishad

चन्द्रहास निषाद ,गरियाबंद। 8 सितंबर 2025 को संकुल केन्द्र मरौदा में रजत जयंती के अवसर पर संकुल स्तरीय क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मरौदा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बेंदकुरा और पूर्व माध्यमिक शाला हसौदा के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गणित एवं विज्ञान विषय पर आधारित इस क्वीज प्रतियोगिता का संचालन तीन राउंड में किया गया। तीनों टीमों को छत्तीसगढ़ की नदियों के नाम — पैरी, महानदी और अरपा से संबोधित किया गया। प्रत्येक टीम से पांच-पांच प्रश्न पूछे गए, जिनका उत्तर बच्चों ने बड़े जोश और आत्मविश्वास के साथ दिया। परिणाम…

Read More

चन्द्रहास निषाद,गरियाबंद। ग्राम पंचायत जोबा में पूर्व सरपंच एवं सचिव पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि कई कार्य जमीन पर नहीं हुए, बावजूद इसके संबंधित मद से राशि आहरित कर ली गई। इस मामले की शिकायत पर जनपद पंचायत गरियाबंद की ओर से 3 सितंबर 2025 को दोपहर 12 बजे जांच के लिए टीम गठित की गई थी। लेकिन आज तक जांच पूरी नहीं हो पाई है। जांच अधिकारी डोमार सिंह ठाकुर, प्रभारी पंचायत एवं शिक्षा, को जांच दल का प्रभारी बनाया गया था। साथ ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गरियाबंद,…

Read More

गरियाबंद। जिले से एक अजीबोगरीब चोरी का मामला सामने आया है। देवभोग स्थित उन्नति पेट्रोल पंप में चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए चोर CCTV कैमरे में कैद हो गया। मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप परिसर में लगे फ्रीजर का नल की टोटी अज्ञात चोर चुरा ले गया। वारदात का वीडियो पेट्रोल पंप में लगे CCTV कैमरे में साफ-साफ देखा जा सकता है। पेट्रोल पंप प्रबंधक ने चोरी का यह वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरोपी कौन है…

Read More

गरियाबंद । कलेक्टर बी.एस. उइके और पुलिस अधीक्षक निखिल कुमार राखेचा की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों पर प्रभावी नियंत्रण, नशामुक्त भारत अभियान, सड़क सुरक्षा और तीन नए कानूनों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अधिकारियों को सीमा पार अवैध आवागमन रोकने, दुकानों में अवैध बिक्री पर निगरानी रखने, हॉट स्पॉट क्षेत्रों की पहचान कर सतत जांच और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही अवैध शराब, गांजा और जर्दायुक्त गुटखा पर कड़ी कार्रवाई करने पर जोर दिया गया। नशामुक्ति अभियान के…

Read More

गरियाबंद। सुप्रीम कोर्ट और शासन-प्रशासन के प्रतिबंध के बावजूद गरियाबंद जिले में तंबाकू युक्त गुटखा एवं पान मसाला का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक गुटखा खुलेआम बिक रहा है और इसकी लत अब बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं तक में फैल चुकी है। जिले में बड़े पैमाने पर गुटखे की थोक व खुदरा बिक्री हो रही है। पान की दुकानों और किराना दुकानों पर गुटखे की लड़ियां खुलेआम सजाकर बेची जा रही हैं। गांव-गांव तक फैला यह जाल इतना मजबूत है कि प्रतिबंध के बावजूद कारोबारियों के हौसले बुलंद बने हुए…

Read More

चन्द्रहास निषाद,गरियाबंद। जिले के पाँचों ब्लॉक गरियाबंद, छुरा, फिंगेश्वर, मैनपुर और देवभोग के समस्त पंचायतों के सरपंचों ने आज जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। सरपंच संघ ने बताया कि 3 मार्च 2025 को शपथ ग्रहण के बाद भी अब तक पंचायतों को 15वां वित्त आयोग एवं मूलभूत मद की राशि प्राप्त नहीं हुई है। ज्ञापन में कहा गया कि राशि वितरण में विलंब के कारण पंचायतों में स्वच्छता अभियान, नल-जल योजना, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पूर्व में मध्य क्षेत्र प्राधिकरण एवं आदिवासी विभाग द्वारा प्रथम किस्त के रूप में 40 प्रतिशत राशि अग्रिम दी…

Read More

गरियाबंद। सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गरियाबंद पुलिस ने सराहनीय पहल की है। शहर व नेशनल हाइवे पर घूमने वाले मवेशियों के गले में पुलिसकर्मी रिफ्लेक्टिव पट्टे लगा रहे हैं। इस पट्टे की खासियत यह है कि रात में वाहन की रोशनी पड़ते ही यह दूर से ही दिखाई देगा, जिससे वाहन चालकों को सावधानी बरतने में मदद मिलेगी और दुर्घटनाओं की संभावना काफी हद तक कम होगी। पुलिस विभाग का कहना है कि अक्सर सड़कों पर अचानक पशु आ जाने से सड़क हादसे हो जाते हैं। इन घटनाओं पर अंकुश लगाने…

Read More

  गरियाबंद। मैनपुर-गरियाबंद नेशनल हाइवे (NH-130C) पर सोमवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नवागढ़ के सामने मोड़ पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह मिली जानकारी के अनुसार कार ओड़िशा से गरियाबंद की ओर आ रही थी। वाहन की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक मोड़ पर गाड़ी नियंत्रित नहीं कर सका और सीधे पेड़ से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। तीन लोग घायल, अस्पताल में भर्ती हादसे में कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। घटना रात लगभग 8…

Read More

गरियाबंद(न्यूज बॉक्स 24.in)। जिला कलेक्टर भगवान दास उइके ने सोमवार को बड़ी सख्ती दिखाते हुए सुबह 10 बजे के बाद संयुक्त जिला कार्यालय का गेट बंद करवा दिया। तय समय के बाद पहुंचे कई अधिकारी और कर्मचारी दफ्तर के बाहर ही खड़े रह गए। कलेक्टर ने पहले भी समय पर दफ्तर पहुंचने को लेकर सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को नोटिस और समझाइश दी थी, लेकिन सुधार न दिखने पर यह कदम उठाया गया। जनता ने किया स्वागत कलेक्टर की इस पहल का नागरिकों ने स्वागत किया। लोगों का कहना है कि अब सरकारी दफ्तरों में कामकाज समय पर होगा और उन्हें घंटों…

Read More

गरियाबंद। जिले में सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने के उद्देश्य से आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत रेस्पॉन्सिव गवर्नेंस प्रोग्राम का आयोजन 1 से 3 सितम्बर 2025 तक किया जा रहा है। इस तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 1 सितम्बर, सोमवार को सुबह 10 बजे ऑडिटोरियम हॉल, वन विभाग, जिला गरियाबंद में होगा। मुख्य अतिथि के रूप में रोहित साहू (विधायक, राजिम) शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि: गोरी शंकर कश्यप (अध्यक्ष, जिला पंचायत), अनिल चंद्राकर (जिला अध्यक्ष भाजपा), लालिमा पारस ठाकुर (उपाध्यक्ष, जिला पंचायत), रिखी राम यादव (अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद), सोहन ध्रुव (अध्यक्ष, जनपद पंचायत गरियाबंद), सुमित…

Read More