Author: Chandrahas Nishad

– विरोध के बावजूद गांव की तालाब से रोजाना निकाल रहे 50-60 हाइवा मुरम – 5 अगस्त को पहुंची थी खनिज विभाग की टीम, बिना कार्रवाई लौट गई – फिंगेश्वर Newsbox24,गरियाबंद:- फिंगेश्वर विकासख्ण्ड में ग्राम पंचायत भेन्डरी के आश्रित ग्राम सरगोड़ के सूखा तालाब में मुरम का अवैध खनन जोरो पर चल रहा है। राजनीतिक रसूख प्राप्त माफिया चेन माउंटेन और फोकलेन एवं तालाब में बीते 15 दिनों से अवैध खनन कर रहे हैं।गांव के कुछ तथाकथित प्रमुखों ने ग्रामीणों को तालाब चौड़ी करण के फायदे दिखाया।फिर माह भर खनन के लिए 20 हजार रुपए में सार्वजनिक सौदा किया गया,ग्रामीणों…

Read More

Newsbox24,गरियाबंद। ग्राम कस में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर इस वर्ष भी भव्य दो दिवसीय मानसगान सम्मेलन का आयोजन किया गया है। आयोजन में छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी रामायण मंडलियाँ आमंत्रित की गई हैं, जो अपनी-अपनी शैली में रामचरितमानस के मनमोहक प्रसंगों की प्रस्तुति दे रही हैं। सम्मेलन में प्रतिदिन देर रात तक धार्मिक वातावरण गूंज रहा है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में सम्मिलित होकर भक्ति रस में डूबे हुए रामायण श्रवण कर रहे हैं। ग्रामीणों के साथ-साथ आस-पास के गांवों से भी लोग इस आयोजन का आनंद लेने के लिए पहुंच…

Read More

छुरा नगर में अध्यक्ष महोदया ने भगवा वेशभूषा में किया ध्वजारोहण, सनातन परंपरा के अनुरूप हुआ कार्यक्रम छुरा। आज नगर पंचायत छुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष महोदया लुकेश्वरी थानसिंह निषाद ने पूर्ण श्रद्धा और उत्साह के साथ ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवा साड़ी एवं पागा धारण कर सनातन संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिक भी भगवा वस्त्र पहनकर आए और सनातन धर्म परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना कर राष्ट्रध्वज को नमन किया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गूंजा और देशभक्ति के नारों से पूरा परिसर प्रफुल्लित हो उठा। अध्यक्ष महोदया…

Read More

गरियाबंद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रूवाड़ के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में आज बड़े उत्साह और गरिमा के साथ ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संजीत सुरोजिया ने बच्चों को उपहार स्वरूप एक प्रेरणादायक घोषणा की। उन्होंने कहा कि आगामी बोर्ड परीक्षाओं में कक्षा 10वीं और 12वीं के जो भी विद्यार्थी 90 प्रतिशत अंक हासिल करेंगे, उन्हें 5000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। वहीं कक्षा 9वीं और 11वीं में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को 2000 रुपये दिए जाएंगे। इस मौके पर ग्राम पंचायत सरपंच…

Read More

सड़कपरसुली के अटल चौक पर शान से लहराया तिरंगा, बूंदी सेव बांटकर मनाया स्वतंत्रता दिवस गरियाबंद। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सड़कपरसुली ग्राम के अटल चौक में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह से ही ग्रामवासी पारंपरिक परिधानों में उत्साह और देशभक्ति के जोश के साथ चौक पर जुटने लगे। जैसे ही राष्ट्रध्वज को फहराया गया, पूरा चौक “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई, इसके बाद ग्राम के वरिष्ठजन और युवाओं ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए भावपूर्ण उद्बोधन दिए। वक्ताओं ने…

Read More

राजिम-सहसपुर।  आज ग्राम पंचायत सहसपुर में हलषष्ठी का पर्व बड़े ही धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें पंडित तेजप्रकाश तिवारी जी द्वारा व्रत रखी महिलाओं को हलषष्ठी की सम्पूर्ण कथा सुनाया यह पर्व विशेष रूप से पुत्रवती महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण होता है, जो अपनी संतान की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। इस अवसर पर महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और पारंपरिक गीत-संगीत के साथ त्योहार का आनंद लिया। गांव के विभिन्न मंदिरों और घरों में सुबह से ही हलषष्ठी की पूजा की तैयारियां शुरू हो गई थीं। महिलाओं ने समूह में…

Read More

चंद्रहास निषाद न्यूज बॉक्स 24 गरियाबंद । जिला गरियाबंद पुलिस एवं डी/62 बटालियन सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में थाना मैनपुर अंतर्गत ग्राम पण्डरीपानी-सिकासेर के जंगल/पहाड़ी क्षेत्र से नक्सलियों द्वारा आईईडी बनाने में प्रयुक्त सामग्री का जखीरा बरामद किया गया। यह कार्रवाई 12 अगस्त 2025 को की गई, जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। मिली जानकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर उत्तर-पूर्व दिशा में स्थित पण्डरीपानी-सिकासेर के जंगल/पहाड़ी इलाके में नक्सली आईईडी विस्फोट की तैयारी में जुटे थे। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर जिला पुलिस, ऑप्स टीम ई/30, डी/62 बटालियन सीआरपीएफ एवं थाना मैनपुर पुलिस…

Read More

गरियाबंद (newsbox 24)।जिला शिक्षा अधिकारी जे.एस. धीर के निर्देशन में बुधवार को स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गरियाबंद में बाल संसद का गठन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्राचार्य दीपक कुमार बौद्ध के मार्गदर्शन में किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सृजनशीलता, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को विकसित करना है। बाल संसद गठन में कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को तीन वर्गों में विभाजित कर विभिन्न पदों पर चयन किया गया। प्राथमिक स्तर पर मदीहा कुरैशी को अध्यक्ष, जानवी साहू उपाध्यक्ष, ओजस्वी साहू शाला नायक, कंचन कटकवार शिक्षा…

Read More

रायपुर, 1 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ को रेल सेवाओं के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। भारत सरकार के रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर सूचित किया है कि रायपुर-जबलपुर नई एक्सप्रेस ट्रेन को 3 अगस्त 2025 को हरी झंडी दिखाई जाएगी। रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि भारत सरकार छत्तीसगढ़ में रेलवे सेवाओं और आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वर्तमान में राज्य में ₹44,657 करोड़ की लागत से विभिन्न रेलवे परियोजनाएं प्रगति पर हैं। वर्ष 2025 के बजट में छत्तीसगढ़…

Read More

 छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने आवासीय परियोजनाओं की गुणवत्ता, डिज़ाइन और अधोसंरचना को नई ऊंचाई देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित आर्किटेक्ट्स फर्म्स को विभिन्न श्रेणियों में इंपैनल्ड किया है। यह निर्णय आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ पी चौधरी जी के मार्गदर्शन में एवं मंडल के अध्यक्ष श्री *अनुराग सिंह देव जी* के नेतृत्व और दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जो राज्य में आवास निर्माण को गुणवत्तापूर्ण और नवोन्मेषी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस पहल के अंतर्गत आर्किटेक्ट फर्म्स को पाँच श्रेणियों – *A, B, C, D तथा E* में वर्गीकृत…

Read More