Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Chandrahas Nishad
चन्द्रहास निषाद,गरियाबंद। जिले से लगभग 10 किलोमीटर दूर ग्राम सड़क परसूली से कांटीदादर जाने वाले मार्ग पर स्थित जंगल में भालू देखे जाने की सूचना सामने आई है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले दो दिनों से भालू इसी मार्ग के आस-पास लगातार विचरण कर रहा है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण फगनू राम ने बताया कि “दिन में भी भालू रोड के किनारे घूमते देखा जा रहा है। ग्रामीणों और राहगीरों के लिए खतरा हो सकता है, इसलिए सभी को सतर्क रहना जरूरी है।” भालू देखे जाने की जानकारी ग्रामीणों द्वारा तुरंत परसूली रेंज ऑफिस वन…
उमेश वर्मा@गरियाबंद/पीपरछेड़ी। थाना पीपरछेड़ी के तहत साइबर जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत पीपरछेड़ी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्थित लोगों को साइबर ठगी, ऑनलाइन धोखाधड़ी, बैंकिंग फ्रॉड, ओटीपी शेयरिंग, फर्जी लिंक और डिजिटल सुरक्षित व्यवहार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों— सरपंच लक्ष्मी दीवान, ईश्वर वर्मा, खेदुरम यादव, यशवंत वर्मा, राम सिंह वस्त्रकार, बिसरू राम नेताम, हरिचंद भुजिया सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। इस जागरूकता कार्यक्रम का नेतृत्व थाना प्रभारी पीपरछेड़ी खुमान लाल…
गरियाबंद ,न्यूज बॉक्स 24। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित सोहागपुर में आज धान उद्घाटन समारोह का आयोजन गरिमा एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समिति पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, महामंत्री मोनू तिवारी, पार्षद सुरेन्द्र सोनटेके, मंडी अध्यक्ष हलदर नाग, पूर्व मंडी अध्यक्ष दयालाल ध्रुव, सरपंच प्रतिनिधि रविंद्र ठाकुर और बुथ अध्यक्ष रमेश निषाद शामिल हुए। समारोह के दौरान समिति प्रबंधन ने किसानों के लिए पारदर्शी और सुविधाजनक उपार्जन व्यवस्था सुनिश्चित करने का संकल्प जताया। जनप्रतिनिधियों ने शासन की कृषि हितैषी योजनाओं…
चन्द्रहास निषाद @गरियाबंद। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक और प्रचंड जीत के बाद पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। चुनाव परिणाम सामने आते ही गरियाबंद के तिरंगा चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाज़ी कर विजय का जश्न मनाया। तिरंगा चौक में वातावरण पूरी तरह उत्साह, जोश और राष्ट्रवादी नारों से गूंज उठा। भाजपा समर्थकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व को जनता के भरोसे और समर्थन का प्रतीक बताते हुए कहा कि इस चुनाव ने फिर सिद्ध कर दिया कि जनता…
चन्द्रहास निषाद@गरियाबंद।बच्चों में मधुमेह जिसे टाइप-1 डायबिटीज़ (बाल मधुमेह) भी कहा जाता है, इसकी समय पर पहचान, प्रभावी उपचार और समुदाय स्तर पर जागरूकता बढ़ाने हेतु जिला स्वास्थ्य विभाग, यूनिसेफ़ छत्तीसगढ़ और मीडिया कलेक्टिव फॉर चाइल्ड राइट्स (एमसीसीआर) के संयुक्त तत्वाधान में, जिले के विभिन्न संवर्ग के स्वास्थ्यकर्मियों के लिए, विशेष दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। दो चरणों में संचालित इस कार्यशाला का उद्देश्य सभी स्वास्थ्यकर्मियों को टाइप-1 डायबिटीज़ (बाल मधुमेह) का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव और इसकी जल्द से जल्द पहचान, उसके अनुरूप इलाज और विभिन्न पहलुओं के बारे में तकनीकी जानकारी प्रदान करना था, ताकि…
छुरा। न्यायालय तहसीलदार छुरा के नेतृत्व में आज ग्राम पंचायत खरखरा के सहयोग से ग्राम पंडरीपानी डीह स्थित शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई। प्रशासन को लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा शिकायत मिल रही थी कि ग्राम पंडरीपानी डीह में कुछ लोगों ने सड़क किनारे एवं शासकीय भूमि पर कब्जा कर लिया है, जिससे आम आवागमन में दिक्कतें उत्पन्न हो रही थीं। शिकायतों की पुष्टि के बाद न्यायालय तहसीलदार छुरा ने राजस्व अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया। कार्यवाही के दौरान जेसीबी मशीन की मदद से अतिक्रमण किए गए निर्माणों को तोड़कर…
चन्द्रहास निषाद @गरियाबंद। उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व (छत्तीसगढ़) में वन विभाग की टीम ने उड़ीसा राज्य से सागौन लकड़ी की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह नदियों के रास्ते मोटर सायकल से लकड़ी की अवैध ढुलाई करता था। वन विभाग के उपनिदेशक शशिनंदन के. और करण जैन के मार्गदर्शन में दक्षिण उदंती वन परिक्षेत्र अधिकारी चन्द्रबली ध्रुव एवं वनकर्मियों की टीम ने यह कार्रवाई की। पकड़े गए आरोपियों के नाम हैं — 1️⃣ तोषपुर हंस पिता सेता हंस (45 वर्ष) 2️⃣ संतोष हंस पिता ईश्वर हंस (31 वर्ष) 3️⃣ ओमकार हंस पिता बिनोद…
चन्द्रहास निषाद @गरियाबंद। पुलिस ने अवैध खनिज कारोबार पर एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए देवभोग क्षेत्र से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 22 नग बहुमूल्य चमकीले हीरा जैसे खनिज पदार्थ, दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। बरामद सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹4 लाख आंकी गई है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिलेभर में अवैध तस्करी, गांजा, शराब और हीरा कारोबार पर सख्ती से निगरानी रखी जा रही थी। इसी क्रम में 09 नवंबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति ग्राम देवभोग…
चन्द्रहास निषाद @गरियाबंद। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत गरियाबंद में गत दिनों युवा एवं महिला सम्मेलन बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने युवाओं व महिलाओं को आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य के लिए प्रेरित किया। अपने संबोधन में श्री चंद्राकर ने कहा कि युवा शक्ति और महिला शक्ति देश के विकास की सबसे बड़ी धुरी है। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कौशल विकास, स्वरोजगार, स्टार्टअप तथा महिला सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक युवाओं और महिलाओं को इसका लाभ उठाने…
चन्द्रहास निषाद @गरियाबंद/मैनपुर। बालक आश्रम भाटीगढ़ से कमार जाति के एक मासूम बच्चे को निकाले जाने के विरोध में युवा कांग्रेस के नेताओं और ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों और संगठन के पदाधिकारियों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व युवा कांग्रेस मैनपुर के सामंत शर्मा और शहीद मेमन के नेतृत्व में किया जा रहा है। प्रदर्शन में अफजल खान, दुलेंद्र नेगी, नील कमल, धनेश्वर पटेल, वीरेंद्र श्रीवास्तव, टेकश चक्रधारी, सोनसाय जगत, प्रेम साहू, खीरसिंग ध्रुव, तिव सोनी, रतन पांडेय, सोनू यादव, केशर, तुला माली सहित बड़ी संख्या में…
Email : Newsbox24.in@gamil.com
Address : Kas, Gariaband, Chhattisgarh, India

This is the heading
Chandrahas Nishad
Editor
Mobile : +91-95755 21056
Important Pages
© 2025 Newsbox 24. Designed by Nimble Technology.
