Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Chandrahas Nishad
चन्द्रहास निषाद@गरियाबंद डेस्क ! कोरबा। करतला रेंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत बोतली में देर रात हाथियों का झुंड पहुंचने से पूरे गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने झुंड को भगाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान हाथियों ने एक युवक पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवनारायण (36 वर्ष), निवासी ग्राम पंचायत घिनारा के रूप में हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। घटना से…
उदंती जंगल से लाल दंगल का अंत: गरियाबंद में 7 नक्सली आत्मसमर्पण को तैयार, जल्द IG करेंगे बड़ा खुलासा
चन्द्रहास निषाद @गरियाबंद, 7 नवंबर 2025। गरियाबंद जिले के नक्सल प्रभावित उदंती जंगल क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। क्षेत्र में सक्रिय सात नक्सलियों ने मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है और वे आत्मसमर्पण की प्रक्रिया के लिए निकल चुके हैं। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार यह घटना नक्सल मोर्चे पर एक बड़ा मोड़ साबित हो सकती है। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उदंती वन क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय नक्सलियों ने अब हिंसा का रास्ता छोड़ शांति की ओर कदम बढ़ाया है। बताया जा रहा है कि ये सभी नक्सली आने वाले कुछ…
चन्द्रहास निषाद @गरियाबंद। किसानों ने कलेक्टर गरियाबंद को ज्ञापन सौंपकर आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित कोदोबतर क्रमांक 92 में धान उपार्जन केन्द्र खोले जाने की मांग की है। किसानों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से वे अपनी धान उपज को बेचने के लिए सोहागपुर समिति तक पहुंचने को मजबूर हैं, जिससे उन्हें भारी परेशानी और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है। किसानों का कहना है कि सोहागपुर समिति की दूरी अधिक होने के कारण धान परिवहन में समय और खर्च दोनों बढ़ जाते हैं। कई बार धान विक्रय में देरी होने से उपज की गुणवत्ता पर भी…
गरियाबंद(newsbox 24)। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का आयोजन इस वर्ष गरियाबंद के गांधी मैदान में धूमधाम से आरंभ हुआ। मंच पर आकर्षक प्रस्तुतियों और भीड़भाड़ के बीच उत्सव का जोश तो दिखा, लेकिन इसके साथ ही अव्यवस्था की तस्वीरें भी चर्चा का विषय बनी रहीं। कार्यक्रम के मंच की स्थिति और प्रबंधन को लेकर कई जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जाहिर की। कुछ नेताओं ने मंच की व्यवस्था देखकर कार्यक्रम में शामिल हुए बिना ही लौटना उचित समझा। मुख्य अतिथि दयालदास बघेल की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान राजिम विधायक रोहित साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, नगर पालिका अध्यक्ष…
ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य शुभारंभ गरियाबंद (न्यूज़ बॉक्स 24)। ग्राम केराबाहरा जोबा उर्तुली में ग्रामीण स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 का शुभारंभ बड़े ही उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों ने अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण खेल संस्कृति को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का संकल्प लिया। इस आयोजन में राकेश मुर्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि – > “ग्रामीण स्तर पर ऐसे आयोजन युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाते हैं। खेल से अनुशासन,…
चन्द्रहास निषाद @गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन में थाना मैनपुर क्षेत्रांतर्गत नक्सल प्रभावित ग्राम मटाल एवं राजाडेरा में कम्युनिटी पुलिसिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान का भरोसा दिया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने गांव के बच्चों, महिलाओं एवं प्रमुखों से संवाद किया। ग्रामीणों ने बिजली, पानी, स्कूल भवन जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी से जुड़ी समस्याएं रखीं। इस पर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से बात कर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर बच्चों को स्कूल बैग, चॉकलेट, बिस्किट वितरित…
महाराष्ट्र के डी.वाई. पाटिल मेडिकल कॉलेज, कोल्हापुर से एम.डी. उत्तीर्ण — अब छत्तीसगढ़ में बच्चों की सेवा का संकल्प सक्ती/डभरा@न्यूज बॉक्स 24। कहते हैं कि अगर लगन और जुनून सच्चा हो, तो गांव की मिट्टी से भी प्रतिभा की खुशबू देशभर में फैलती है। ऐसा ही कर दिखाया है ग्राम साराडीह की बहू-बेटी डॉ. भावना जायसवाल ने, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन के दम पर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। डॉ. भावना जायसवाल ने हाल ही में महाराष्ट्र के प्रतिष्ठित डी.वाई. पाटिल मेडिकल कॉलेज, कोल्हापुर से एम.डी. (शिशुरोग विशेषज्ञ) की डिग्री उत्तीर्ण की है। यह कॉलेज देश के अग्रणी…
न्यूज बॉक्स 24 @ गरियाबंद। दीपों के पावन पर्व दीपावली के अवसर पर पूर्व भाजपा नेता ष गफ़्फू मेमन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके संवेदनशील नेतृत्व की सराहना की। मेमन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सादगी, ईमानदारी और जनसेवा की मिसाल हैं। वे छत्तीसगढ़ की जनता के बीच जननेता के रूप में गहरी पहचान रखते हैं, जिनका उद्देश्य हर वर्ग तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। मेमन ने कहा कि मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊँचाइयाँ छू रहा है। किसानों के हित में राज्य सरकार लगातार…
न्यूज बॉक्स 24,गरियाबंद। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और नवाचार शिक्षण के लिए शासकीय प्राथमिक शाला मरौदा की प्रधान पाठक ईश्वरी सिन्हा को “पोस्ट ऑफ द मंथ” के रूप में चयनित किया गया। यह सम्मान उन्हें दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उइके के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर विनोबा टीम की ओर से उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं शैक्षणिक सामग्री भेंट कर सम्मानित किया गया। ईश्वरी सिन्हा के निरंतर प्रयासों से विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार देखा गया है। वे न केवल विषय की गहन समझ विकसित करने पर ध्यान…
चन्द्रहास निषाद,गरियाबंद। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “नया सवेरा” के तहत गरियाबंद पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने 30 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना गरियाबंद पुलिस टीम द्वारा लगातार अवैध शराब व अन्य नशीले पदार्थों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस टीम 15 अक्टूबर 2025 को ग्राम आमझर-चिखलपानी जंगल क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति जंगल के रास्ते से पैदल अवैध शराब लेकर गांव की ओर…
Email : Newsbox24.in@gamil.com
Address : Kas, Gariaband, Chhattisgarh, India

This is the heading
Chandrahas Nishad
Editor
Mobile : +91-95755 21056
Important Pages
© 2025 Newsbox 24. Designed by Nimble Technology.
