Author: Chandrahas Nishad

न्यूज बॉक्स 24,गरियाबंद। दीपावली पर्व नजदीक आने के साथ ही ग्राम पंचायत कस में स्वच्छता को लेकर विशेष पहल की गई है। ग्राम पंचायत की सरपंच लीना रविंद्र कुमार ध्रुव के नेतृत्व में पूरे गांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में पंचायत प्रतिनिधियों, पंचों, महिला समूहों, युवाओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अभियान के तहत पंचायत क्षेत्र के हैंडपंपों, नालियों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई कराई गई। इसके साथ ही गांव के आसपास पड़े कचरे को हटाकर स्वच्छ वातावरण बनाने का संदेश दिया गया। ग्रामीणों ने मिलजुलकर झाड़ू लगाई और सफाई के प्रति लोगों को जागरूक…

Read More

चन्द्रहास निषाद,गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी मंडल बिन्द्रानवागढ़ के उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी राजेंद्र सिंह राजपूत ने गरियाबंद से ग्राम कोकड़ी मुख्यमार्ग की जर्जर सड़क की मरम्मत को लेकर लोक निर्माण विभाग को आवेदन प्रस्तुत किया है। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी (PWD) के. आर. दीवान से दीपावली पूर्व इस सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की। राजेंद्र राजपूत ने अपने आवेदन में उल्लेख किया कि कोकड़ी मार्ग जिले के सबसे व्यस्तम सड़कों में से एक है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहन गुजरते हैं। गौठान के पास सड़क में बने गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं,…

Read More

चन्द्रहास निषाद,रायपुर। छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ रायपुर (पंजीयन क्रमांक 6685) एवं छत्तीसगढ़ धान खरीदी संविदा ऑपरेटर महासंघ रायपुर की संयुक्त प्रदेश कार्यकारिणी बैठक 12 अक्टूबर को रायपुर में संपन्न हुई। बैठक में दोनों संगठनों ने अपनी लंबित मांगों के समाधान हेतु संयुक्त आंदोलन की रूपरेखा तय की है। बैठक में चर्चा के दौरान महासंघ ने बताया कि कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं, जिनमें प्रमुख रूप से — 👉 धान खरीदी नीति वर्ष 2024-25 की कंडिका 11.3.3 में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति पर रोक लगाते हुए विभाग द्वारा नियमित भर्ती की मांग, 👉 सहकारिता…

Read More

गरियाबंद(न्यूज बॉक्स 24)। ग्राम कोड़ोहरदी में गोंडवाना क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल मैच में गोंडवाना क्रिकेट क्लब कोड़ोहरदी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सूर्य उदय क्रिकेट टीम अन्दोरा द्वितीय स्थान पर रही। विजेता टीम को ₹20,021 एवं उपविजेता टीम को ₹10,000 की नगद राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य श्री राकेश मुर्रा एवं ग्राम पंचायत दशपुर के सरपंच श्री नरेंद्र कुमार ध्रुव रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह के खेल आयोजन से युवाओं में खेल…

Read More

जिला पंचायत सदस्यों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, कहा – संविधान और गाइडलाइन का उल्लंघन चन्द्रहास निषाद,गरियाबंद। जिला पंचायत सदस्यों ने 15वें वित्त आयोग की राशि के बंटवारे में अनियमितता और पक्षपात का आरोप लगाते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। निर्वाचित सदस्य इन्द्रजीत महापात्र, संजय नेताम और लोकेश्वर नेताम ने कहा कि बंटवारे की प्रक्रिया संविधान और गाइडलाइन के विपरीत की गई है, जिससे ग्राम पंचायतों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। सदस्यों का कहना है कि वित्त आयोग की राशि का उद्देश्य स्थानीय विकास योजनाओं को गति देना और ग्रामीण अंचलों की आवश्यकताओं की पूर्ति करना है।…

Read More

चन्द्रहास निषाद,रायपुर। 08 अक्टूबर 2025 – छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ रायपुर के आह्वान पर प्रदेशभर के लगभग 13,000 सहकारी समिति कर्मचारियों से जुड़े संगठन की प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक 12 अक्टूबर को रायपुर में आयोजित की जाएगी। यह बैठक राज्य की 2058 सहकारी समितियों और 2739 धान उपार्जन केंद्रों में कार्यरत कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं पर केंद्रित होगी। खासकर आगामी धान खरीदी वर्ष 2025-26 में सुखत राहत (धान, सुखत) के प्रावधान और लंबित तीन सूत्रीय मांगों पर निर्णायक चर्चा की जाएगी। जिला सहकारी समिति कर्मचारी संघ गरियाबंद के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि वर्ष 2023-24 एवं…

Read More

चन्द्रहास निषाद@गरियाबंद। पाण्डुका वन परिक्षेत्र के नांगझर गांव में तेंदुआ (स्थानीय बोली में बुंदी) देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। तेंदुए का वीडियो ग्रामीणों द्वारा बनाकर सोशल मीडिया में साझा किया गया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ पिछले कुछ दिनों से गांव के आसपास मंडरा रहा है। शाम होते ही लोग घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं। गांव की महिलाएं और बच्चे खेत की ओर जाने से बच रहे हैं। इस घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र का निरीक्षण…

Read More

विजयदशमी और नवाखाई पर्व की तैयारियों में जुटा पूरा क्षेत्र विसर्जन यात्रा में पारंपरिक परिधानों में सजे ग्रामीणजन आकर्षण का केंद्र रहे। जगह-जगह ग्रामीणों ने शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए फलाहार और जलपान की व्यवस्था की। श्रद्धालुओं ने नदी-तालाबों में माता की प्रतिमाओं का विसर्जन कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। प्रतिमा विसर्जन के साथ ही अब गरियाबंद अंचल में विजयदशमी पर्व की तैयारी जोर-शोर से की जा रही

Read More

चन्द्रहास निषाद(न्यूज बॉक्स 24)गरियाबंद। जिला मुख्यालय में सोमवार को कांग्रेसजनों ने भाजपा प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री बी.पी.एस. नेताम पर कांग्रेस सांसद और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर गरियाबंद कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई। कांग्रेसजनों ने आरोप लगाया कि भाजपा प्रवक्ता लगातार राहुल गांधी और गांधी परिवार के खिलाफ अभद्र व अशोभनीय टिप्पणी कर रहे हैं, जिससे कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हो रही हैं। कांग्रेस कमेटी द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि राहुल गांधी देश के एक सम्मानित नेता हैं। उन्होंने गांधी परिवार की परंपरा को आगे बढ़ाते…

Read More

चन्द्रहास निषाद,गरियाबंद (न्यूज बॉक्स 24)। जिला अस्पताल गरियाबंद में आज स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान (SNSPA) कार्यक्रम के अंतर्गत मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में वृद्धजनों, नेत्र रोगियों, शल्य चिकित्सा, मुख स्वास्थ्य, बाल रोग, हड्डी रोग (अर्थोपेडिक्स), नाक-कान-गला रोग, क्षयरोग, कुष्ठ, मधुमेह, रक्तचाप सहित कई रोगों की जांच और परामर्श दिया गया। साथ ही पैथोलॉजी जांच की सुविधाएं भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। शिविर में पहुंचे मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई, जिससे वे अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य का बेहतर ध्यान रख सकें। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील…

Read More