Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Chandrahas Nishad
गरियाबंद | शहरवासियों की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। गरियाबंद शहर को 4-लेन सड़क की महत्वपूर्ण सौगात मिलने जा रही है, जिससे आने वाले समय में यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। इस परियोजना से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्रीय व्यापार और विकास को भी नई रफ्तार मिलेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत सर्किट हाउस की ओर से कर दी गई है। निर्माण एजेंसी को दिवाली से पहले कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य दिया गया है, ताकि आम जनता को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। परियोजना…
गरियाबंद | न्यूज बॉक्स 24 रिपोर्ट। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटसिवनी में राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के तहत केंद्रीय स्तर की टीम द्वारा दो दिवसीय निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण 23 एवं 24 मार्च को संपन्न हुआ, जिसका मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और उनकी गुणवत्ता का मूल्यांकन करना रहा। निरीक्षण के लिए पश्चिम बंगाल से डॉ. खान एवं आंध्र प्रदेश से डॉ. जयाप्रदा विशेष रूप से पहुंचे। निरीक्षण टीम ने अस्पताल की ओपीडी (OPD) और आईपीडी (IPD) सेवाओं का बारीकी से अवलोकन किया। इसके साथ ही प्रसव कक्ष एवं लेबोरेट्री सुविधाओं की भी बिंदुवार जांच की गई। टीम द्वारा दवाओं…
न्यूज बॉक्स 24,गरियाबंद। ग्राम बहेराबुड़ा में झरिया गंधर्व समाज परिक्षेत्र का वार्षिक सम्मेलन हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के समाजजन बड़ी संख्या में शामिल हुए और समाज के विकास, एकता एवं संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पहुंचे वक्ता ने समाज को विकास की दिशा में आगे बढ़ाने, शिक्षा और सामाजिक एकता को मजबूत करने पर अपने विचार रखे। उन्होंने इस गरिमामयी आयोजन के लिए गंधर्व समाज को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए समाज के लोगों के सम्मान का अवसर मिलने पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर…
गरियाबंद, छुरा। राजिम विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक रोहित साहू कल, 1 मार्च को ग्राम पंचायत पाठशिवनी के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे क्षेत्र के विकास के लिए लगभग 40 लाख रुपये की लागत वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। विधायक के आगमन को लेकर ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। विकास कार्यों का विवरण: विधायक रोहित साहू अपने हाथों से निम्नलिखित कार्यों को जनता को समर्पित करेंगे: टीन शेड निर्माण: 14.70 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित टीन शेड का लोकार्पण। सी.सी. रोड: ग्राम पंचायत में आवागमन को सुगम बनाने…
चन्द्रहास निषाद,गरियाबंद,राजिम ।छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने घरेलू गैस उपभोक्ताओं के जीवन को सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुरमें सिटी गैस इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट का विधिवत शुभारंभ किया। इस परियोजना के लागू होने से अब रायपुर, बलौदा बाजार और गरियाबंद जिले के हजारों घरेलू गैस उपभोक्ता परिवारों को सीधे उनके रसोई तक पाइपलाइन के माध्यम से गैस की आपूर्ति की जाएगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ लगातार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। सिटी गैस…
चन्द्रहास निषाद, न्यूज बॉक्स 24,गरियाबंद । होली के त्यौहार से ठीक पहले गरियाबंद पुलिस ने आमजन को खुशियों की सौगात दी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर सेल की टीम ने विशेष अभियान चलाकर गुम हुए 78 मोबाइल हैंडसेट बरामद किए, जिन्हें आज विधिवत उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया गया। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर मोबाइल स्वामियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। CEIR पोर्टल बना मददगार पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह सफलता भारत सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद से मिली है। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से…
गरियाबंद। गरियाबंद नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 1 में भूमि विवाद को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है। वार्ड निवासी सुनिधि गुप्ते ने अपनी भूमि खसरा नंबर 55/1, रकबा 16.40 पर विरोधी पक्ष द्वारा अवैध निर्माण किए जाने का आरोप लगाया है। तहसीलदार का स्थगन आदेश, फिर भी जारी निर्माण सुनिधि गुप्ते ने बताया कि उक्त भूमि के संबंध में तहसीलदार द्वारा उनके पक्ष में आदेश पारित किया गया है। इसके बावजूद, उनके अनुसार जितेन्द्र उपाध्याय के कहने पर अवध राम साहू द्वारा बिना वैध दस्तावेज और बिना नगर पालिका से भवन निर्माण अनुज्ञा लिए निर्माण कार्य कराया…
चन्द्रहास निषाद (पत्रकार) गरियाबंद। जिला गरियाबंद में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना मैनपुर अंतर्गत ओडिशा सीमा से लगे ग्राम भालूडिग्गी एवं मेटाल की पहाड़ी श्रृंखलाओं में माओवादियों द्वारा डम्प कर रखे गए भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री को पुलिस ने बरामद किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस बल गरियाबंद की ई-30 ऑप्स टीम द्वारा की गई। आत्मसमर्पण कर चुके माओवादियों से मिली पुख्ता जानकारी के आधार पर 6 फरवरी 2026 को ई-30 टीम को सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया था। लगातार 36 घंटे तक चले अभियान के…
चन्द्रहास निषाद(पत्रकार)/गरियाबंद/राजिम। राजिम कुंभ (कल्प) 2026 के सफल आयोजन एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा बड़ा निर्णय लिया गया है। 01 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक राजिम कुंभ क्षेत्र से जुड़े प्रमुख मार्गों पर भारी मालवाहक वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है। जिला कलेक्टर बी.एस. उईके द्वारा जारी आदेश क्रमांक 187/कले./स्टे./स्था./दिनांक 30.01.2026 के अनुसार यह प्रतिबंध प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक प्रभावशील रहेगा। आदेश के तहत नेशनल हाइवे 130(सी) रायपुर–राजिम, चौबेबांधा मार्ग से नवापारा पुल, एवं राजिम से फिंगेश्वर मार्ग पर भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित…
गरियाबंद। जिला गरियाबंद के नक्सल प्रभावित जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्रों में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से नक्सलियों द्वारा डम्प कर रखे गए हथियार, विस्फोटक एवं अन्य सामग्री बरामद की है। यह कार्रवाई जिला पुलिस बल, ई-30 ऑपरेशन, सीएएफ एवं सीआरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शासन द्वारा प्रतिबंधित माओवादी संगठन धमतरी–गरियाबंद–नुआपाड़ा डिवीजन के नक्सलियों ने पुलिस पार्टी एवं ग्रामीणों को नुकसान पहुंचाने तथा क्षेत्र में दहशत फैलाने के उद्देश्य से थाना मैनपुर अंतर्गत ग्राम कुकरार एवं थाना पीपरछेड़ी अंतर्गत ग्राम कमारभौदी के पहाड़ी एवं जंगल क्षेत्रों…
Email : Newsbox24.in@gamil.com
Address : Kas, Gariaband, Chhattisgarh, India

This is the heading
Chandrahas Nishad
Editor
Mobile : +91-95755 21056
Important Pages
© 2025 Newsbox 24. Designed by Nimble Technology.
