Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Chandrahas Nishad
चन्द्रहास निषाद,नवापारा-राजिम। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाए जा रहे “स्वच्छोत्सव 2025 – स्वच्छता ही सेवा” अभियान का आगाज जिले में उत्साहपूर्वक किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-130सी अभनपुर से नवापारा तक वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तथा लोक निर्माण विभाग (राष्ट्रीय राजमार्ग) संभाग रायपुर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में अधिकारियों व कर्मचारियों ने सड़क किनारे फलदार और छायादार पौधे रोपे। इस दौरान सभी ने पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल की शपथ भी ली। कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क किनारे…
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास अनियमितता संबंधी खबरों के बारे में सीईओ जनपद छुरा ने दी वस्तुस्थिति की दी जानकारी चन्द्रहास निषाद,गरियाबंद। ग्राम पंचायत भरूवामुड़ा के आश्रित ग्राम हीराबतर में प्रधानमंत्री आवास हितग्राही बिसाहू राम गोंड़ पिता फिरतु राम को प्रधानमंत्री आवास का लाभ नही मिल पाने संबंधी प्रकाशित खबरों के बारे में जनपद पंचायत छुरा के सीईओ ने वस्तुस्थिति की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ग्राम हीराबतर के बिसाहू राम पिता फिरतु राम के पीएम आवास का नीव खुदाई कार्य प्रारंभ हो गया है। आवास कार्य तेजी से पूर्ण की जाएगी। सीईओ जनपद छुरा ने पूरे मामले…
चन्द्रहास निषाद,गरियाबंद। सेवा-पर्व के अवसर पर उदंती सीतानदी टाइगर रिज़र्व में विश्व बांस दिवस एवं बांस हस्तकला प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आईएएस नीरा सरमा (बैंबू लेडी ऑफ इंडिया) द्वारा ग्राम कोचवा, इन्तलनगांव के ग्रामीणों के साथ 1200 बांस पौधों का रोपण किया गया। मुख्य गतिविधियाँ 5 हेक्टेयर क्षेत्र में 1200 बांस पौधों का रोपण मेनपुर फॉरेस्ट कॉम्प्लेक्स के ट्रेनिंग हॉल में हस्तशिल्प कार्यशाला आगामी दिनों में ग्राम ककटवा व कुल्हाड़ीडीह में प्रशिक्षण कार्यशाला सेवा-पर्व पदयात्रा (17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक) की शुरुआत कार्यक्रम का उद्देश्य इस कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण व विशेष रूप से…
छुरा, गरियाबंद। शासकीय स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल, छुरा में आज एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को ब्लूप्रिंट आधारित अध्यापन और परीक्षा की तैयारी के लिए विषय शिक्षकों को प्रशिक्षित करना रहा। इस अवसर पर जिला कार्यालय से नोडल अधिकारी श्याम चंद्राकर एवं सहायक नोडल अधिकारी मनोज केला विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने ब्लूप्रिंट से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश विस्तार से विषय शिक्षकों को प्रदान किए। कार्यशाला में विकासखंड से चयनित एम.टी. भूपत कुमार कन्नौज, कामता साहू एवं योगेश ठाकुर ने गणित, अंग्रेजी एवं विज्ञान विषय के शिक्षकों…
चन्द्रहास निषाद,रायपुर। रायपुर से नया रायपुर होते हुए अब सीधा राजिम तक की यात्रा और आसान हो गई है। गुरुवार से इस रूट पर नई मेमू स्पेशल ट्रेन की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन को रवाना करेंगे। यह ट्रेन रायपुर से शुरू होकर मंदिर हसौद, अभनपुर, मानिक चौरी होते हुए राजिम तक जाएगी। इस नए रूट से जहां यात्रियों को केवल 10 रुपए किराए में सफर करने की सुविधा मिलेगी, वहीं 15 मिनट का समय भी बचेगा। अब तक रायपुर से नया रायपुर बीआरटीएस बसों से यात्रा करने पर 30 रुपए…
रसेला/छुरा (छत्तीसगढ़) — ग्राम पंचायत भरूवामुड़ा की बेटियों ने खेल जगत में नया कीर्तिमान रचते हुए जिले का नाम रोशन किया है। 17 वर्ष आयु वर्ग की शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता (क्रिकेट) में इस छोटे से गांव की 11 बेटियों का चयन संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो कि महासमुंद में आयोजित की जाएगी। चयनित खिलाड़ियों की सूची: माध्यमिक शाला भरूवामुड़ा से: कु. ललिता ठाकुर कु. करुणा मरकाम कु. रागिनी मरकाम कु. पेमती नेताम ग्राम जटीयातोरा से: कु. हरिना कु. भूमिका कु. संजना कु. चंद्रकला कु. जागृति यादव कु. चांदनी नेताम विशेष रूप से, भरूवामुड़ा की देविका नेताम का…
चन्द्रहास निषाद,गरियाबंद । मैनपुर गरियाबंद नेशनल हाईवे 130 सी मुख्य मार्ग में आज मंगलवार रात 9:00 बजे के आसपास खड़ी ट्रक में पीछे से एक तेज रफ्तार बाइक सवार घुस गया जिससे युवक की दर्दनाक मौत हो गई इस घटना की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई, मिली जानकारी के अनुसार मैनपुर से 2 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे में शराब दुकान के सामने एक ट्रक खड़ा हुआ था कि गरियाबंद के तरफ से एक युवक मोटरसाइकिल में सवार होकर मैनपुर के तरफ तेज रफ्तार आ रहा था मोटरसाइकिल सवार ट्रक के पीछे घुस गया जिससे…
दोपहर कोठारी गांव के निवासियों के लिए एक अप्रत्याशित और चिंताजनक दृश्य सामने आया जब दो दंतैल हाथियों को गांव के आसपास के इलाकों में विचरण करते हुए देखा गया। इन हाथियों की पहचान BBME 1 और GBME 1 के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथियों के झुंड को खेत खलिहानों में घूमते हुए और सड़कें पार करते हुए देखा गया। वर्तमान में, दोनों हाथी कोठारी आबादी के किनारे ही विचरण कर रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों और वहां से गुजरने वाले राहगीरों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। वन विभाग को तुरंत सूचित कर…
चन्द्रहास निषाद,गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में वन्यजीवों की आबादी बढ़ने के साथ ही इंसानी बस्तियों में उनके दिखने की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। इसी क्रम में, जिला मुख्यालय से मात्र चार किलोमीटर दूर स्थित ग्राम मालगांव में सोमवार दोपहर एक तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीणों में भारी दहशत फैल गई है। क्या हुआ था? सोमवार को दोपहर करीब 3:30 बजे, कुछ ग्रामीण और राहगीर मालगांव में मां दुर्गा मंदिर के पास पहाड़ी से गुजर रहे थे। तभी उनकी नजर पहाड़ी की चोटी पर बैठे एक तेंदुए पर पड़ी। तेंदुआ बिल्कुल शांत भाव से बैठा था और नीचे की…
चन्द्रहास निषाद,गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे कई ग्रामीण इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। गरियाबंद जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित घुटकू नयापारा से कासरबाय मार्ग पर बने रपटे के ऊपर से पानी बह रहा है। बारिश का पानी सीधे गांव के खेतों और खलिहानों में घुस रहा है, जिससे फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है। इस स्थिति के चलते ग्रामीणों की आवाजाही पूरी तरह से बाधित हो गई है। लोगों को भारी परेशानियों का…
Email : Newsbox24.in@gamil.com
Address : Kas, Gariaband, Chhattisgarh, India

This is the heading
Chandrahas Nishad
Editor
Mobile : +91-95755 21056
Important Pages
© 2025 Newsbox 24. Designed by Nimble Technology.
