Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Chandrahas Nishad
न्यूज बॉक्स 24,गरियाबंद। ग्राम कस में निषाद समाज द्वारा आयोजित भक्त गुहा राज जयंती समारोह का आज विधिवत समापन हुआ। कार्यक्रम के अंतिम दिवस रात्रिकालीन आयोजन में बाल मित्र मानस परिवार खरहरी द्वारा भक्त गुहा राज के जीवन चरित्र और उनकी कथा पर केंद्रित संगीतमय प्रस्तुति दी गई, जिसे ग्रामीणों एवं समाजजनों ने सराहना के साथ देखा-सुना। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गुना राम ध्रुव, प्रबंधक धान संग्रहण केंद्र सोहागपुर उपस्थित रहे। उनके साथ चम्पेश्वर ध्रुव भी विशेष अतिथि के रूप में मंचासीन रहे। निषाद समाज द्वारा दोनों अतिथियों का पुष्प मालाओं एवं चंदन वंदन कर पारंपरिक…
न्यूज बॉक्स 24,गरियाबंद ।जिले के ग्राम कस में निषाद समाज द्वारा भक्त गुहा राज जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजजनों ने भक्त गुहा राज के आदर्शों, त्याग और सामाजिक समरसता पर प्रकाश डाला तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत गरियाबंद की उपाध्यक्ष लालिमा पारस ठाकुर उपस्थित रहीं। विशेष अतिथि के रूप में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष लेखराम साहू, ग्राम पंचायत कस की सरपंच लीना रविन्द्र ठाकुर, भीम निषाद जनपद सदस्य,पूर्व सरपंच पाथर मोहँदा दिनेश ध्रुव एवं रति राम साहू ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। अतिथियों…
चन्द्रहास निषाद, गरियाबंद ।पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत थाना देवभोग क्षेत्र में एक दिवसीय सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दिनांक 22 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के दिशा-निर्देश में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक लीतेश सिंह (यातायात नोडल), जिला पंचायत गरियाबंद के अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, ओमप्रकाश कुजूर (एसडीओपी मैनपुर) एवं उप पुलिस अधीक्षक मंजूलता राठौर की उपस्थिति में आरटीओ टीम के साथ संयुक्त रूप से निःशुल्क लर्निंग लाइसेंस एवं हेलमेट वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालकों द्वारा बड़ी संख्या में लर्निंग लाइसेंस…
चन्द्रहास निषाद,गरियाबंद। जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना शोभा अंतर्गत ग्राम रक्शापथरा के जंगल क्षेत्र से नक्सलियों द्वारा डम्प किए गए एके-47 सहित दो घातक हथियार बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई गरियाबंद जिला पुलिस बल की ई-30 टीम एवं बीडीएस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 19 जनवरी 2026 को गरियाबंद में आत्मसमर्पित माओवादियों से डीजीएन डिवीजन द्वारा हथियार डम्प किए जाने की सूचना एवं निशानदेही मिली थी। उक्त सूचना के आधार पर दिनांक 20 जनवरी 2026 को जिला पुलिस बल की आप्स टीम ई-30…
चन्द्रहास निषाद, न्यूज बॉक्स 24 गरियाबंद। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों और शासन को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सरकार द्वारा प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) सीनापाली एरिया कमेटी एवं एएसके एरिया कमेटी से जुड़े 9 इनामी नक्सलियों ने अपने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित नक्सलियों पर कुल 45 लाख रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वालों में डिविजनल कमेटी सदस्य, एरिया कमेटी सचिव, पार्टी सदस्य एवं महिला नक्सली भी शामिल हैं। इन नक्सलियों के पास से एके-47 सहित कुल 47 हथियार, गोला-बारूद और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई है। आत्मसमर्पण करने वाले प्रमुख नक्सली अंजू…
न्यूज बॉक्स 24,गरियाबंद। कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर सफलता हासिल की जा सकती है—इस कहावत को गरियाबंद गंजईपुरी के होनहार युवा राजकुमार ध्रुव ने सच कर दिखाया है। SSC GD परीक्षा 2025 के घोषित परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राजकुमार ध्रुव का चयन CAPF (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) में हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे ग्राम पंचायत में गर्व और खुशी का माहौल है। राजकुमार ध्रुव, पिता हीरालाल ध्रुव, बचपन से ही देश सेवा के जज्बे से प्रेरित रहे हैं। वर्दी पहनकर देश की सुरक्षा करने का सपना उन्होंने कम उम्र में…
चन्द्रहास निषाद(न्यूज बॉक्स 24),गरियाबंद। जनपद क्षेत्र जोबा के लिए यह गर्व का विषय है कि क्षेत्र के चार होनहार युवाओं का चयन देश की प्रतिष्ठित अर्धसैनिक बलों में हुआ है। इन युवाओं की सफलता से पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोतीराम ध्रुव का चयन बीएसएफ, गोरेंद्र कुमार नेताम का चयन सीआरपीएफ, विकाश बघेल का चयन बीएसएफ तथा जितेश पोर्ते (ग्राम पंचायत हाथबॉय) का चयन सीआरपीएफ में हुआ है। चारों युवाओं ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के साथ यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस अवसर पर युवा जनपद सदस्य राकेश मुर्रा…
न्यूज बॉक्स 24,गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस द्वारा दीगर राज्यों से हो रहे अवैध धान परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में विगत दो माह 06 दिवस के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 4504.25 क्विंटल अवैध धान, जिसकी अनुमानित कीमत 01 करोड़ 39 लाख 63 हजार 175 रुपये है, जब्त किया है। 15 जनवरी 2026 की ताजा कार्रवाई दिनांक 15.01.2026 को थाना देवभोग एवं अमलीपदर पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 06 प्रकरणों में कुल 410 कट्टा (178.5 क्विंटल) अवैध धान, जिसकी कीमत 05 लाख 53 हजार 350 रुपये है,…
न्यूज बॉक्स 24,गरियाबंद। कुंभ मेले के नाम से प्रख्यात छत्तीसगढ़ का कमल क्षेत्र पद्मावतीपुरी प्रयाग राज कहे जाने वाले राजिम देश और दुनिया में अन्तर्राष्ट्रीय पहचान बना चुकी है। जहां धर्म आस्था और संस्कृति का अद्भुत संगम के अलावा छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध तीन-तीन नदियों का संगम महानदी, पैरी, सोडहू तीन जिला गरियाबंद, रायपुर, धमतरी तीन वि.खं. फिगेश्वर, मगरलोड, अभनपुर तीन थाना राजिम, नवापारा, मगरलोड का नजारा और अनेकों प्रसिद्ध इतिहासिक मंदिरों का बेजोड़ निर्माण होने से धर्म नगरी के नाम से सुविख्यात है। वहीं राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद से लगातार राजिम महोत्सव , राजिम कुंभ राजिम…
खेलों इंडिया ट्राइबल गेम्स में वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, फुटबॉल एवं हॉकी चयन ट्रायल 6 से 8 जनवरी तक रायपुर में एथलेटिक्स, तीरंदाजी एवं तैराकी चयन ट्रायल बिलासपुर में 7 से 8 जनवरी तक होगा आयोजित गरियाबंद 05 जनवरी 2026/ भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा खेलों इंडिया ट्राइबल गेम्स का प्रथम संस्करण छत्तीसगढ़ राज्य में 14 फरवरी 2026 से निर्धारित किया गया है, जिसमें कुल 9 खेलों को सम्मिलित किया गया है। राज्य दल की भागीदारी सुनिश्चित करने खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 6 से 8 जनवरी 2026 तक रायपुर एवं बिलासपुर में होना निर्धारित है। प्रतियोगिता के माध्यम से अनुसूचित जनजाति वर्ग…
Email : Newsbox24.in@gamil.com
Address : Kas, Gariaband, Chhattisgarh, India

This is the heading
Chandrahas Nishad
Editor
Mobile : +91-95755 21056
Important Pages
© 2025 Newsbox 24. Designed by Nimble Technology.
