Author: Chandrahas Nishad

रायपुर। छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठित भर्ती प्रणाली को हिलाकर रख देने वाले CGPSC भर्ती घोटाले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने फाइनल चार्जशीट पेश कर दी है। चार्जशीट के मुताबिक, प्री परीक्षा का प्रश्नपत्र 28 अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले उपलब्ध कराया गया, ताकि चयन पहले से तय किया जा सके। CBI के अनुसार— प्री का पेपर एक दिन पहले रायपुर स्थित सिद्धिविनायक पैलेस में दिया गया, जबकि बार नयापारा क्षेत्र के एक रिसॉर्ट में लगभग 20 दिन पहले से प्रश्नपत्र/उत्तर की दिशा समझाकर तैयारी कराई गई। सेटिंग फेल कैसे हुई? — ‘ऊपर पैसा’ नहीं पहुंचा चार्जशीट में उत्कर्ष चंद्राकर को…

Read More

चन्द्रहास निषाद (पत्रकार),गरियाबंद। घने जंगल और विषम परिस्थितियों के बीच उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में घायल तेंदुए का सफल रेस्क्यू कर वन अमले ने मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय क्षमता का परिचय दिया। ड्रोन के घनी झाड़ियों में फेल हो जाने के बाद टाइगर रिजर्व के एसडीओ ने जान की परवाह किए बिना मौके पर उतरकर रस्सी के जाल से तेंदुए को काबू में लिया। जंगल सफारी के डॉक्टरों ने तत्काल उपचार कर तेंदुए की जान बचाई। घटना एंटी-पोचिंग टीम की सतर्कता से सामने आई। नोडल अधिकारी एवं एसडीओ गोपाल कश्यप ने अकेले जाल लेकर तेंदुए पर फेंककर उसे दबोचा, अन्यथा…

Read More

न्यूज बॉक्स 24,गरियाबंद। गरियाबंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत हरदी में गली में बनाई गई नवनिर्माण नाली महज एक महीने के भीतर ही टूट-फूट का शिकार हो गई है। लगभग 15 लाख रुपये की लागत से कराए गए इस नाली निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर अब गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि नाली निर्माण के दौरान मानक के अनुसार पानी का उपयोग नहीं किया गया, जिससे सीमेंट-कंक्रीट ठीक से जम नहीं पाई। यही कारण है कि नाली जगह-जगह से टूटने लगी और देखते ही देखते पूरी नाली जाम हो गई। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि…

Read More

चन्द्रहास निषाद (पत्रकार),गरियाबंद। परसूली सड़क स्थित धान खरीदी केंद्र में बीती रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक जंगली भालू परिसर में देखा गया। रात के अंधेरे में भालू को सामने देखकर धान खरीदी केंद्र के कर्मचारी भयभीत हो गए और आनन-फानन में अपनी जान बचाते हुए वहां से भागकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि भालू कुछ देर तक धान खरीदी केंद्र के आसपास घूमता रहा। इसी दौरान कर्मचारियों में से किसी ने चोरी-छिपे मोबाइल से वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में भालू को…

Read More

चन्द्रहास निषाद (पत्रकार) गरियाबंद। ग्राम पंचायत कनसिंघी में समाजसेवी मनोज पटेल के निर्देशन में एवं आशीर्वाद ब्लड बैंक के सहयोग से एक दिवसीय रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में गांव के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्राम में पहली बार आयोजित इस रक्तदान शिविर की खास बात यह रही कि महिलाओं ने भी आगे बढ़कर रक्तदान किया। शिविर के दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच भोजराज नागेश ने स्वयं रक्तदान कर ग्रामीणों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया। वहीं उमा सेन (पंच) एवं पुष्पा ध्रुव (आंगनबाड़ी सहायिका) ने पहली बार रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायक…

Read More

चन्द्रहास निषाद (पत्रकार)गरियाबंद। परसूली वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम रुवाड़ सहित आसपास के गांवों में बीते एक सप्ताह से जंगल क्षेत्र में रहस्यमयी दहाड़ की आवाज सुनाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार रात के समय लगातार दहाड़ की आवाजें सुनाई दे रही हैं, जिससे लोग डर और भय के साए में रहने को मजबूर हैं। कई ग्रामीण रात में घरों से बाहर निकलने से भी कतरा रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद वन विभाग हरकत में आया है और क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। परसूली वन परिक्षेत्र…

Read More

चन्द्रहास निषाद ​(पत्रकार)गरियाबंद | छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर तैनात सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। एक विशेष संयुक्त अभियान के दौरान मैनपुर क्षेत्र की पहाड़ियों से भारी मात्रा में विस्फोटक, मोर्टार और हथियार बरामद किए गए हैं। नक्सलियों ने इन सामग्रियों को चट्टानों के नीचे डंप कर रखा था। ​खुफिया सूचना पर चला सर्च ऑपरेशन ​मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित माओवादी संगठन डीजीएन डिवीजन के नक्सलियों ने पुलिस पार्टी को नुकसान पहुँचाने के उद्देश्य से ग्राम दडईपानी के पहाड़ी क्षेत्र में हथियारों का जखीरा छिपाया है। इस सूचना पर…

Read More

न्यूज बॉक्स 24 ,गरियाबंद। जिला गरियाबंद के अंतर्गत ग्राम कस में पल्स पोलियो अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना है। अभियान के दौरान मितानिनों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका सराहनीय रही। घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने और अभिभावकों को जागरूक करने का कार्य पूरी जिम्मेदारी के साथ किया गया। ग्राम कस की मितानिन पूर्णिमा निषाद एवं पूर्णिमा ध्रुव ने अभियान को सफल बनाने में अहम योगदान दिया, वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बसंती नेताम ने भी…

Read More

चन्द्रहास निषाद, गरियाबंद ।शिवनी धान मंडी में वन पट्टाधारी किसानों को एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन नहीं होने के कारण धान बेचने से वंचित होना पड़ रहा है। शासन द्वारा धान खरीदी के लिए एग्रीस्टेक पंजीयन अनिवार्य किए जाने के बाद वन अधिकार पट्टा (फॉरेस्ट पट्टा) धारक किसानों की जमीन का रिकॉर्ड सिस्टम में अपडेट नहीं हो पाया है, जिससे उनकी उपज की खरीदी नहीं की जा रही। प्रभावित किसानों का कहना है कि वर्षों से वे शासन द्वारा प्रदत्त वन पट्टे की भूमि पर खेती कर रहे हैं और धान उपार्जन केंद्रों में नियमित रूप से धान बेचते आए हैं।…

Read More

चन्द्रहास निषाद (पत्रकार), गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस ने दीगर राज्य से आने वाले अवैध धान परिवहन एवं बिक्री के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा विगत एक माह 09 दिवस के भीतर 1474.05 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है, जिसकी कुल कीमत 45 लाख 85 हजार 365 रुपये आंकी गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर धान खरीदी केवल पंजीकृत किसानों से ही निर्धारित खरीदी केंद्रों में की जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए गरियाबंद जिले के बॉर्डर क्षेत्रों में चेक पोस्ट लगाकर सघन…

Read More