Author: Chandrahas Nishad

चन्द्रहास निषाद @गरियाबंद। मत्स्य विभाग द्वारा ग्राम पंचायत दशपुर में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने एवं ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के उद्देश्य से 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम मत्स्य पालन से जुड़े कृषकों, स्व-सहायता समूहों के सदस्यों एवं इच्छुक ग्रामीणों के लिए आयोजित किया गया, जिसमें आधुनिक एवं वैज्ञानिक मत्स्य पालन तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को तालाब की तैयारी, जल की गुणवत्ता प्रबंधन, उन्नत किस्म के मत्स्य बीज का चयन, संतुलित आहार प्रबंधन, रोगों की पहचान एवं रोकथाम, मत्स्य उत्पादन बढ़ाने के उपाय तथा विपणन…

Read More

चन्द्रहास निषाद, गरियाबंद। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत गरियाबंद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) के डीजीएन डिवीजन में सक्रिय एसडीके एरिया कमेटी सदस्य संतोष उर्फ लालपवन एवं सीनापाली एरिया कमेटी सदस्य मंजू उर्फ नंदे ने आज गरियाबंद में आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों माओवादी 5-5 लाख रुपये के इनामी थे, जिन पर कुल 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति तथा गरियाबंद पुलिस द्वारा जंगल-जंगल और गांव-गांव चलाए जा रहे समर्पण अभियान से प्रभावित होकर दोनों माओवादियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ समाज की…

Read More

चन्द्रहास निषाद @गरियाबंद, 12 दिसंबर 2025। जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग, गरियाबंद द्वारा जिला स्तरीय युवा महोत्सव का भव्य आयोजन 16 दिसंबर 2025 को प्रातः 10 बजे से सांस्कृतिक भवन परिसर, सिविल लाइन गरियाबंद में किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के प्रतिभाशाली युवाओं को कला, संस्कृति एवं सृजनात्मकता के क्षेत्र में मंच प्रदान करना है। अधिकारियों ने बताया कि युवा महोत्सव के लिए 15 दिसंबर तक पंजीयन कराया जा सकता है। इस बार भी युवाओं के उत्साह और सहभागिता को ध्यान में रखते हुए कई विधाओं को शामिल किया गया है। इन विधाओं में मिलेगी…

Read More

चन्द्रहास निषाद @गरियाबंद। प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा एवं ग्राम पंचायत खंमढोड़गी के संयुक्त तत्वावधान में कुरूमार्री पहाड़ पर दो दिवसीय ‘औषधीय पौधों की खोज यात्रा एवं संरक्षण–संवर्धन कार्यशाला’ का सफल आयोजन हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि नीलेश क्षीरसागर, कलेक्टर उत्तर बस्तर कांकेर द्वारा गरियाबंद के शासकीय रामबिशाल पाण्डेय सेजेस राजिम की रसायन व्याख्याता समीक्षा गायकवाड़ को सम्मानित किया गया। इस ट्रैकिंग और संवर्धन कार्यशाला में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए विद्यार्थियों, शिक्षकों, वनस्पति विज्ञान विशेषज्ञों तथा स्थानीय वैधराजों ने पर्वतीय क्षेत्र में भ्रमण कर सैकड़ों औषधीय वनस्पतियों की पहचान की तथा इनके वैज्ञानिक संरक्षण, पारंपरिक उपयोग और औषधीय महत्व…

Read More

चन्द्रहास निषाद@ गरियाबंद। जिले में अवैध धान परिवहन व बिक्री पर लगाम कसने पुलिस का विशेष अभियान लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। बीते 29 दिनों में कुल 29 प्रकरणों में 2370 कट्टा अवैध धान (1000.25 क्विंटल) जप्त कर संबंधित विभाग को सुपुर्द किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 31 लाख 77 हजार 500 रुपये बताई जा रही है। आज की बड़ी कार्रवाई – थाना अमलीपदर की टीम ने पकड़ा 314 कट्टा अवैध धान दिनांक 08 दिसंबर 2025 को थाना अमलीपदर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम धुरवापथरा तेल नदी एवं बिरिघाट पटेलपारा मार्ग से दो ट्रैक्टर और…

Read More

गरियाबंद। विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर Divine Inspiration द्वारा एक सार्थक और जागरूकतापूर्ण वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसमें जिले से वक्ता के तौर पर शामिल व्याख्याता समीक्षा गायकवाड़ ने बताया कि इस संगोष्ठी में राज्य के कई जिलों से चुनिंदा विशेषज्ञों, शिक्षकों सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ‘दिव्यांगजन के लिए बेहतर सुविधाएँ एवं सुलभ वातावरण का निर्माण’ था। राष्ट्रपति पुरस्कृत के शारदा जिला दुर्ग के मार्गदर्शन में आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं द्वारा दिव्यांगता और समावेशन से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार प्रस्तुत किए जिनमें प्रमुख रूप से दिव्यांगजन की शिक्षा, तकनीक, रोजगार, कानूनी अधिकार,…

Read More

गरियाबंद,पांडुका। वन परिक्षेत्र पांडुका अंतर्गत निस्तार डिपो में आज 06 दिसंबर 2025 को छत्तीसगढ़ महतारी के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती महोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में वन सभापति जिला पंचायत गरियाबंद शिवांगी चतुर्वेदी मुख्य अतिथि रहीं, जबकि जनपद पंचायत छुरा के उपाध्यक्ष कुलेश्वर सोनवानी ने अध्यक्षता की। विशेष अतिथि के रूप में वन सभापति जनपद पंचायत छुरा युवराज साहू, निर्माण सभापति जनपद पंचायत छुरा कंचन देवांगन, सरपंच ग्राम पंचायत पोंड कौशिल्या कंवर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक, वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, वन परिक्षेत्र अधिकारी पांडुका, समस्त स्टाफ एवं समिति प्रबंधक पोंड शामिल हुए। सभी की…

Read More

गरियाबंद डेस्क, बागबाहरा। धान उपार्जन केंद्रों में टोकन कटने की समस्या को लेकर एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। ग्राम पंचायत बोडरीदादर सेनभांठा निवासी किसान मनबोध गांडा ने टोकन नहीं कट पाने से परेशान होकर आत्महत्या का प्रयास किया। किसान ने आवेश और मानसिक तनाव में आकर ब्लेड से अपना गला काट लिया, जिससे वह लहूलूहान अवस्था में जमीन पर गिर पड़ा। परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना दी, जिसके बाद 112 की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा के लिए रवाना किया। सूत्रों के अनुसार…

Read More

चन्द्रहास निषाद @गरियाबंद। जिला साहू संघ गरियाबंद का बहुप्रतीक्षित सामाजिक निर्वाचन स्थानीय साहू छात्रावास, गरियाबंद में अत्यंत शांति, सौहार्द एवं पूर्णतः लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत सम्पन्न हुआ। मतदान स्थल पर सुबह से ही समाजजन उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे और निर्वाचन प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। आपको बता दे कि जिला के कुल 358 मतदाताओं के अपना मताधिकार का प्रयोग किया है इस चुनाव में अध्यक्ष पद हेतु 3 प्रत्याशी, उपाध्यक्ष पुरुष पद के लिए 4 प्रत्याशी, उपाध्यक्ष महिला पद हेतु 2 प्रत्याशी तथा संगठन सचिव पद के लिए 3 उम्मीदवार मैदान में थे। शांतिपूर्ण चुनावी माहौल और पारदर्शी प्रक्रिया के…

Read More

चन्द्रहास निषाद @गरियाबंद। जिला पंचायत गरियाबंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चंद्राकर ने गुरुवार को जिला पंचायत में ग्रामीण विकास विभाग की विभागीय योजनाओं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीणएवं स्वच्छ भारत मिशन की गहन समीक्षा बैठक ली।बैठक में सीईओ ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एक महत्वाकांक्षी योजना है, इसके कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जनपद पंचायत के सीईओ और एसडीओ को निर्देश दिए कि आवास निर्माण के कार्यों की नियमित समीक्षा करें और मैदानी अमला सतत ग्राम भ्रमण कर हितग्राहियों को समय पर आवास पूर्ण करने हेतु…

Read More