Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Chandrahas Nishad
शिकासार जलाशय में युवक की डूबने से मौत, तीन दिन बाद मिला शव चन्द्रहास निषाद (पत्रकार) गरियाबंद। जिले के शिकासार डैम में मछली मारने गए एक युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय घासीराम कुमार के रूप में हुई है। घटना 22 अगस्त शुक्रवार की बताई जा रही है। कैसे हुई घटना जानकारी के मुताबिक, घासीराम अपने साथी के साथ शिकासार डैम मछली मारने पहुंचा था। साथी से करीब 500–600 मीटर दूर वह पानी में उतरा। इस दौरान वह दो बार डूबकर बाहर निकला, लेकिन तीसरी बार पानी से बाहर नहीं आ सका। साथी…
खेत में तेंदुआ ने किया गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत चन्द्रहास निषाद (पत्रकार) गरियाबंद। वन परिक्षेत्र पाण्डुका अंतर्गत ग्राम तौरेंगा में बीती रात तेंदुआ ने एक गाय का शिकार कर दहशत फैला दी। जानकारी के अनुसार एक किसान के खेत में तेंदुआ ने गाय का पिछला हिस्सा खाकर शव खेत में ही छोड़ दिया। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिनों पहले इसी क्षेत्र में दो शावकों के साथ एक मादा तेंदुआ को देखा गया था। माना जा रहा है कि बच्चों की भूख मिटाने के लिए यह शिकार किया गया है। शिकार की घटना ग्राम के मौलीपारा मोहल्ले…
फिंगेश्वर रेंज में 5 बैंसन गवर की दस्तक,वन विभाग ने सोरिद खुर्द सहित आसपास के गांवों में जारी किया अलर्ट चन्द्रहास निषाद(पत्रकार)गरियाबंद। फिंगेश्वर रेंज के माझा जंगल क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार 5 नग बैंसन गवर (जंगली भैंसा) सोरिद खुर्द के कक्ष क्रमांक 21, सोरिद बिट के आसपास विचरण करते देखे गए हैं। इस सूचना के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की है। अलर्ट ग्रामों में सोरिद खुर्द, नागझर, सरकड़ा, बनगंवा और करपी शामिल हैं। 🌿 वन विभाग की अपील ग्रामीण सुबह-सुबह खेत–खलिहान देखने न जाएं। जंगली भैंसों से दूरी…
गरियाबंद पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई : 01 क्विंटल 90 किलो गांजा जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार चन्द्रहास निषाद (पत्रकार)गरियाबंद। शुक्रवार को गरियाबंद पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में कार्रवाई करते हुए जिले में पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में गांजा तस्करी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 01 क्विंटल 90 किलो गांजा जब्त करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक युवती भी शामिल है। बरामद गांजा उड़ीसा से गरियाबंद मार्ग होते हुए जबलपुर (मध्यप्रदेश) ले जाया जा रहा था। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान इनोवा और बोरनो दो लग्जरी कारें भी जब्त की हैं। कार्रवाई ऐसे हुई सूत्रों…
गरियाबंद : लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों-अधिकारियों का रैली प्रदर्शन गरियाबंद। छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन, जिला गरियाबंद के बैनर तले प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत कर्मचारियों और अधिकारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार रैली एवं प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों-अधिकारियों ने शासन से वेतन विसंगति दूर करने, पुरानी पेंशन बहाली, पदोन्नति, वेतनमान सुधार एवं सेवा संबंधी अन्य लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की आवाज बुलंद की। उन्होंने नारों के माध्यम से सरकार को चेतावनी दी कि यदि समय रहते मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने कहा…
गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई – नशीली टेबलेट बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार चन्द्रहास निषाद,गरियाबंद। जिले में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पाण्डुका पुलिस और स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से Alprazolam Tablets I-P के 11 पत्ते (कुल 50 नग नशीली टेबलेट) जब्त किए हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कोपरा-मुडतराई मोड़ के पास एक युवक लाल रंग के बैग में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके…
फुलझर-मैनपुरकला हादसा: ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत, एक गंभीर मैंनपुर थाना क्षेत्र के फुलझर-मैनपुरकला मार्ग पर बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मंदिर के पास हाईवे के मोड़ पर अचानक एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति ट्रैक्टर के नीचे बुरी तरह फंस गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्परता दिखाते हुए फंसे हुए व्यक्ति को बाहर निकाला और तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उसे बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया है। घटना के…
गरियाबंद ब्रेकिंग न्यूज …दर्रीपारा मर्डर अपडेड भांजे की हत्या करने वाला मामा गिरफ्तार गरियाबंद। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने भांजे की हत्या करने वाले आरोपी मामा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, 18 अगस्त को ग्राम दर्रीपारा (कोचवाय) निवासी जयलाल निषाद अपने ही घर के आंगन में खून से लथपथ हालत में मृत पाया गया था। पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक के शरीर पर गंभीर चोट और मारपीट के निशान पाए गए। मामला संदिग्ध होने पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान गवाहों के कथन और साक्ष्यों के…
गरियाबंद के ग्राम पंचायत कस के सरपंच लीना रविन्द्र कुमार ध्रुव आंगनबाड़ी भवन निर्माण को लेकर मंत्री को सौंपा पत्र गरियाबंद। ग्राम पंचायत कस के सरपंच लीना रविंद्र कुमार ध्रुव ने ग्राम कस स्थित आंगनबाड़ी की बदतर स्थिति को देखते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े से नवीन आंगनबाड़ी भवन हेतु किया मुलाकात। महिलाओं और बच्चों की सुविधा को देखते हुए आंगनबाड़ी भवन के नए निर्माण की मांग की है। पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि गांव का आंगनबाड़ी भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है, जिसकी वजह से बच्चों और महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना…
गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई : आर्म्स एक्ट के तीन मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार, धारदार हथियार जब्त
गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई : आर्म्स एक्ट के तीन मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार, धारदार हथियार जब्त चन्द्रहास निषाद,गरियाबंद। थाना राजिम पुलिस ने रविवार को आर्म्स एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन अलग-अलग स्थानों पर युवक धारदार हथियार लहराकर आम लोगों को डरा-धमका रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में तीन टीम बनाई गई और घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में – 1. नयन निषाद (22 वर्ष), निवासी बरोण्डा स्कूलपारा 2. सत्यम साहू (21 वर्ष), निवासी बरोण्डा वार्ड 12 3.…
Email : Newsbox24.in@gamil.com
Address : Kas, Gariaband, Chhattisgarh, India

This is the heading
Chandrahas Nishad
Editor
Mobile : +91-95755 21056
Important Pages
© 2025 Newsbox 24. Designed by Nimble Technology.
